Salary Hike पर ब्रेक ! 8वें वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार होने में 15-18 महीने लग सकते हैं, जिससे सैलरी बढ़ोतरी टल गई है.कर्मचारियों में अनिश्चितता (Uncertainty) बढ़ी है.सरकार पर वित्तीय दबाव FY 2028 में बढ़ेगा, जब बड़े एरियर का भुगतान करना होगा.
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को 2026 की शुरुआत से जिस बड़ी खुशखबरी का इंतजार था, वह फिलहाल टलती नजर आ रही है. 10 साल के तय पैटर्न के अनुसार 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक न तो आयोग की रिपोर्ट आई और न ही वेतन में कोई बढ़ोतरी हुई. इससे साफ हो गया है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने में देरी तय है. अब इस देरी को लेकर रेटिंग एजेंसी ICRA की रिपोर्ट ने न सिर्फ कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि सरकार के लिए भी इसे एक बड़े वित्तीय जोखिम के तौर पर बताया है.
क्यों टल गया 8वां वेतन आयोग?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बीच लंबे समय से 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा है, लेकिन अब इसके टलने की वजहें सामने आ रही हैं. रेटिंग एजेंसी ICRA के मुताबिक, वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार होने में अभी 15 से 18 महीने लग सकते हैं. ऐसे में तत्काल वेतन संशोधन की संभावना बेहद कम हो जाती है. Financial Express की रिपोर्ट में भी यही संकेत दिए गए हैं कि प्रक्रिया में समय लगना तय है.
अब तक की टाइमलाइन पर नजर डालें तो वेतन आयोगों का इतिहास देखें तो आमतौर पर हर 10 साल में नया आयोग लागू किया जाता है. 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था, जबकि 8वें वेतन आयोग के 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद जताई जा रही थी. हालांकि, रिपोर्ट तैयार होने और सिफारिशें लागू होने में देरी के चलते यह समयसीमा आगे खिसकती दिख रही है.
असली असर कब दिखेगा?
ICRA के आकलन के अनुसार, 8वें वेतन आयोग का वित्तीय असर तुरंत नहीं, बल्कि FY 2028 में दिखाई देगा. इसका मतलब है कि सरकार पर सैलरी और पेंशन का बोझ अभी सीमित रहेगा, लेकिन जैसे ही आयोग की सिफारिशें लागू होंगी, खर्च में तेज उछाल देखने को मिलेगा. ICRA का मानना है कि सरकार 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से रेट्रोस्पेक्टिव (पिछली तारीख से) लागू कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को 15 महीने या उससे ज्यादा का एरियर एक साथ देना पड़ सकता है.
यही वजह है कि सरकारी खजाने पर दबाव एक झटके में कई गुना बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
सैलरी खर्च में 40–50% तक उछाल संभव
रिपोर्ट के मुताबिक FY 2028 में केंद्र सरकार का वेतन खर्च 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. यह बढ़ोतरी बजट संतुलन और राजकोषीय (Balance and Fiscal) अनुशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. ICRA को उम्मीद है कि सरकार FY 2027 में ही पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) को बढ़ा सकती है, ताकि भविष्य में आने वाले वेतन आयोग के दबाव को संभाला जा सके.अनुमान के अनुसार, कैपेक्स में करीब 14% की बढ़ोतरी हो सकती है और कुल खर्च बढ़कर ₹13.1 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है. इससे इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी और बढ़ते वेतन खर्च को संतुलित करने में मदद मिलेगी.
क्यों खास है 8वां वेतन आयोग?
ICRA की रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि 8वां वेतन आयोग अब सिर्फ सैलरी बढ़ोतरी तक सीमित नहीं है. यह आयोग सरकार के खर्च की दिशा, आने वाले कई यूनियन बजट, और देश की कुल वित्तीय रणनीति पर गहरा असर डाल सकता है. इसी वजह से 8वां वेतन आयोग सरकार और कर्मचारियों, दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
Also Read: ट्रंप के यू-टर्न से सोना-चांदी धड़ाम, गोल्ड और सिल्वर ETF में भारी गिरावट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










