ट्रंप के यू-टर्न से सोना-चांदी धड़ाम, गोल्ड और सिल्वर ETF में भारी गिरावट

Updated:
विज्ञापन
ट्रंप के यू-टर्न से सोना-चांदी धड़ाम, गोल्ड और सिल्वर ETF में भारी गिरावट

Silver-Gold MCX Rate: ट्रंप द्वारा टैरिफ धमकी और ग्रीनलैंड पर सैन्य कार्रवाई से पीछे हटने के बाद सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई. सुरक्षित निवेश से निकले निवेशकों की बिकवाली के चलते गोल्ड और सिल्वर ETF में भारी कमजोरी दर्ज की गई.

विज्ञापन

Silver-Gold MCX Rate: 22 जनवरी को सोने और चांदी से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में जबरदस्त बिकवाली (Selling Out) देखने को मिली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस लेने के बाद वैश्विक स्तर (Global Level) पर तनाव कम हुआ, जिससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी दबाव में आ गए.

डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपने रुख में बड़ा बदलाव करते हुए न सिर्फ टैरिफ की योजना को टाल दिया, बल्कि सैन्य (Military Force) कार्रवाई से भी साफ इनकार किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि नाटो के साथ ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर एक रूपरेखा (Framework) तैयार हुई है, जिसके चलते 1 फरवरी से लागू होने वाले टैरिफ नहीं लगाए जाएंगे.

इसके अलावा ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सैन्य बल (
Military Force) का इस्तेमाल नहीं करेगा. इससे पहले दिए गए उनके आक्रामक बयानों ने अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया था.

पहले क्यों चढ़े थे सोना-चांदी के भाव?

इससे पहले ट्रंप की सैन्य कार्रवाई और टैरिफ धमकियों के चलते वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया था. ऐसे माहौल में निवेशक जोखिम से बचने के लिए सोना और चांदी जैसे सेफ-हेवन एसेट्स की ओर तेजी से झुके, जिससे इनके दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए थे. अब जब तनाव कम हुआ है, तो मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया.

सिल्वर ETF में सबसे ज्यादा गिरावट

चांदी से जुड़े ETF में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई.

  • Tata Silver ETF करीब 21% टूटकर ₹26.41 पर आ गया
  • Groww Silver ETF, 360 One Silver ETF और Axis Silver ETF में लगभग 16% की गिरावट
  • Kotak, Mirae Asset, Aditya Birla Sun Life Silver ETF करीब 15% टूटे
  • Nippon Silver ETF (Silverbees), DSP, HDFC, ICICI Prudential और Bandhan Silver ETF में लगभग 14% की कमजोरी
  • यह गिरावट ऐसे समय आई जब एक दिन पहले ही सिल्वर ETF ने नए लाइफटाइम हाई बनाए थे.

गोल्ड ETF भी दबाव में

सोने से जुड़े ETF भी बिकवाली से अछूते नहीं रहे.

  • Birla Sun Life Gold ETF करीब 12% गिरकर ₹130.42 पर आ गया
  • Axis, Tata और Bandhan Gold ETF में लगभग 11% की गिरावट
  • DSP, HDFC, Nippon India Gold ETF (Goldbees), LIC MF Gold ETF समेत अन्य फंड्स 9% से ज्यादा टूटे

आगे क्या रहेगा सोना-चांदी का रुख?

ANZ की कमोडिटी स्ट्रैटेजिस्ट सोनी कुमारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान में बदलाव से भू-राजनीतिक तनाव घटा है, इसलिए कीमतों में फिलहाल करेक्शन देखने को मिल रहा है. हालांकि, उनका मानना है कि सोना अब भी अन्य औद्योगिक धातुओं की तुलना में मजबूत स्थिति में है, क्योंकि इसे केंद्रीय बैंकों का समर्थन हासिल है और वैश्विक अनिश्चितताएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं.

गोल्डमैन सैक्स का बड़ा अनुमान

इन उतार-चढ़ाव के बीच Goldman Sachs ने सोने को लेकर लंबी अवधि का सकारात्मक अनुमान जताया है. ब्रोकरेज ने दिसंबर 2026 के लिए सोने का भाव $5,400 प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान दिया है, जो पहले $4,900 था. गोल्डमैन के मुताबिक, निजी निवेशक वैश्विक नीतिगत जोखिमों से बचाव के लिए सोने में निवेश बनाए रखेंगे. साथ ही, 2026 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 50 बेसिस प्वाइंट की ब्याज दर कटौती की संभावना से गोल्ड ETF में निवेश और बढ़ सकता है.

Also Read : Atal Pension Yojana: सिर्फ 210 रुपए में 5000 रुपए पेंशन, मोदी सरकार ने बढ़ाई APY योजना की डेडलाइन

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola