पीएनबी की बांड से 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2016 3:23 PM
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की बांड जारी कर 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. वह किस्तों में इन बांडों को जारी करेगी. इस कोष का प्रयोग कारोबार विस्तार में किया जायेगा. शेयर बाजार को दी जानकारी में पीएनबी ने कहा कि उसका निदेशक मंडल बासेल-तीन नियमों के अनुपालन […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की बांड जारी कर 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. वह किस्तों में इन बांडों को जारी करेगी. इस कोष का प्रयोग कारोबार विस्तार में किया जायेगा. शेयर बाजार को दी जानकारी में पीएनबी ने कहा कि उसका निदेशक मंडल बासेल-तीन नियमों के अनुपालन वाले ऋण पत्र जारी करने पर विचार करेगा.
यह ऋण पत्र 3000 करोड़ रुपये मूल्य के दीर्घकालिक अतिरिक्त टियर-एक पूंजी बांड और 3000 करोड़ रुपये मूल्य के टियर-दो बांड होंगे. निदेशक मंडल की बैठक चार नवंबर को होगी. यह कोष एक या दो किस्तों में जुटाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










