भारतीय मूर्तिकारों ने निकाला ‘ड्रैगन'' का दम, मूर्तियों के बाजार से चीन ‘गायब''

नयी दिल्ली : भारतीय मूर्तिकारों ने इस बार ड्रैगन का दम निकाल दिया है. दिवाली के लिए सजे बाजारों से चीन से आयातित देवी देवताओं की मूर्तियां यानी ‘गॉड फिगर’ गायब हैं और बाजार में भारतीय मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई मूर्तियां छाई हुई हैं.पिछले कुछ साल से दिवाली पर देवी-देवताओं की मूर्तियों के बाजार पर […]
नयी दिल्ली : भारतीय मूर्तिकारों ने इस बार ड्रैगन का दम निकाल दिया है. दिवाली के लिए सजे बाजारों से चीन से आयातित देवी देवताओं की मूर्तियां यानी ‘गॉड फिगर’ गायब हैं और बाजार में भारतीय मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई मूर्तियां छाई हुई हैं.पिछले कुछ साल से दिवाली पर देवी-देवताओं की मूर्तियों के बाजार पर ‘चीनी सामान’ का दबदबा था. ग्राहक भी बेहतर फिनिशिंग और कम दामों वाली चीन से आयातित मूर्तियों की मांग करते थे, लेकिन इस बार हवा का रख बदला दिखाई दे रहा है.
ग्राहक चीनी माल के बजाय स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहा है. राजधानी के प्रमुख थोक बाजार सदर बाजार के कारोबारियों का कहना है कि इस बार बाजार में चीन से आयातित ‘गॉड फिगर’ की उपस्थिति काफी कम है. भारतीय कारीगरों ने अधिक आकर्षक और बेहतर फिनिशिंग वाली मूर्तियों से बाजार को पाट दिया है जिससे ‘ड्रैगन’ गायब हो गया है. सदर बाजार में पिछले कई दशक से ‘गिफ्ट आइटम’ का कारोबार करने वाले स्टैंडर्ड ट्रेडिंग के सुरेंद्र बजाज बताते हैं, ‘‘इस बार एक अच्छा रख दिखाई दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




