सुजुकी ने एक्सेस-125 स्कूटर का नया संस्करण पेश किया
Updated at : 11 Sep 2016 12:29 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने प्रमुख स्कूटर एक्सेस 125 का एक नया सीमित संस्करण पेश किया है. इसकी दिल्ली के शोरुम में कीमत 58,900 रुपये है.कंपनी ने अपने इस सीमित संस्करण को पुराने दौर के स्कूटर के तौर पर डिजायन किया है. कंपनी के प्रबंध निदेशक सतोषी उचिडा ने एक बयान में कहा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने प्रमुख स्कूटर एक्सेस 125 का एक नया सीमित संस्करण पेश किया है. इसकी दिल्ली के शोरुम में कीमत 58,900 रुपये है.कंपनी ने अपने इस सीमित संस्करण को पुराने दौर के स्कूटर के तौर पर डिजायन किया है.
कंपनी के प्रबंध निदेशक सतोषी उचिडा ने एक बयान में कहा कि एक्सेस 125 हमारे सबसे सफल मॉडलों में से एक है. हमने फैशन को ध्यान में रखते हुए इसका सीमित संस्करण पेश किया है. यह इस श्रेणी में हमारी मौजूदगी को विविध बनाने में मदद करेगा.कंपनी के इस संस्करण में ड्रम ब्रेक के साथ इसकी कीमत 55,589 रुपये है जबकि डिस्क ब्रेक के साथ 58,900 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




