यूरोपीय कारोबार के संयुक्त उद्यम के लिये जर्मन कंपनी से बात कर रही टाटा स्टील

मुंबई : टाटा स्टील ने कहा है कि उसने ब्रिटेन सहित यूरोपीय देशों में अपने कारोबार के संचालन के लिए एक संभावित संयुक्त उपक्रम शुरू करने की खातिर जर्मन कंपनी थाइसेनकुरप एजी से बातचीत शुरू की है. करीब 100 अरब अमेरिकी डॉलर वाले टाटा समूह का हिस्सा टाटा स्टील ने यह भी कहा कि वह […]
मुंबई : टाटा स्टील ने कहा है कि उसने ब्रिटेन सहित यूरोपीय देशों में अपने कारोबार के संचालन के लिए एक संभावित संयुक्त उपक्रम शुरू करने की खातिर जर्मन कंपनी थाइसेनकुरप एजी से बातचीत शुरू की है. करीब 100 अरब अमेरिकी डॉलर वाले टाटा समूह का हिस्सा टाटा स्टील ने यह भी कहा कि वह साउथ यॉर्कशायर स्थित स्पेशियल्टी स्टील्स के कारोबार और हार्टलेपूल पाइप मिल्स (दोनों ब्रिटेन में) की बिक्री के लिए अलग से प्रक्रियाएं शुरू कर रही है. टाटा स्टील ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब कंपनी ब्रिटेन में घाटे में चल रहे अपने कारोबार की बिक्री के लिए करीब 200 संभावित वित्तीय एवं औद्योगिक निवेशकों की जांच परख कर चुकी है.
कंपनी ने कल जारी एक बयान में कहा, ‘टाटा स्टील के बोर्ड ने यूरोपीय कारोबार के लिए वैकल्पिक एवं अधिक टिकाउ समाधान पर भी विचार करने का फैसला किया है.’ कंपनी ने कहा है, ‘इसी सिलसिले को आगे बढाते हुये टाटा स्टील ने इस्पात उद्योग क्षेत्र में थाइसेनक्रुप एजी सहित विभिन्न रणनीतिक कंपनियों के साथ विचार विमर्श शुरू किया है. यह बातचीत एक संभावित संयुक्त उद्यम के जरिये रणनीतिक गठजोड की व्यवहार्यता तलाशने को लेकर शुरू की गयी है.’
हालांकि इस दौरान तुरंत यह पता नहीं चल सका कि वह ब्रिटेन के अपने कारोबार को बेचने की प्रक्रिया के साथ आगे बढेंगे अथवा नहीं. टाटा समूह की इस कंपनी का कहना है कि, ‘बातचीत फिलहाल शुरुआती दौर में है और इस समय सौदा होने के बारे में कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता क्योंकि कोई भी परिणाम विभिन्न पक्षकारों के बीच बातचीत और विचार विमर्श पर निर्भर करेगा.’ टाटा स्टील ने अपने ब्रिटेन स्थित कारोबार को बेचने की मार्च में घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




