मई में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री घटी, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री बढ़ी

नयीदिल्ली : घरेलू बाजार में कारोें की बिक्री मई माह में 0.86 प्रतिशत की आंशिक गिरावट के साथ 1,58,996 इकाई रही जो पिछले साल के इसी महीने में 1,60,371 इकाई थी.सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले महीने मोटरसाइकिल की बिक्री 3.34 प्रतिशत बढ़ कर 9,85,158 इकाई रही जो पिछले […]
नयीदिल्ली : घरेलू बाजार में कारोें की बिक्री मई माह में 0.86 प्रतिशत की आंशिक गिरावट के साथ 1,58,996 इकाई रही जो पिछले साल के इसी महीने में 1,60,371 इकाई थी.सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले महीने मोटरसाइकिल की बिक्री 3.34 प्रतिशत बढ़ कर 9,85,158 इकाई रही जो पिछले साल के इसी महीने में 9,53,311 इकाई थी.
मई माह में दोपहिया वाहनों की बिक्री 9.75 प्रतिशत बढ कर 15,15,556 इकाई हो गयी.सियाम ने कहा कि मई में वाणिज्यिक वाहनों क�� बिक्री 16.89 प्रतिशत बढ कर 57,089 इकाई रही.
विभिन्न खंडों में वाहनों की बिक्री 9.89 प्रतिशत बढकर 18,50,764 इकाई होगयी जो मई 2015 में 16,84,263 इकाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










