ePaper

माल्या के भारतीय संकट का असर उनकी अमेरिकी फर्म पर भी

Updated at : 22 May 2016 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
माल्या के भारतीय संकट का असर उनकी अमेरिकी फर्म पर भी

न्यूर्याक/लंदन : संकट में फंसे व्यापारी विजय माल्या के खिलाफ भारत में कानूनी कार्रवाई की आंच उनकी अमेरिकी ब्रेवरी कंपनी तक पहुंच गयी है जो अपनी अंशधारक कंपनी से शुरुआती 10 लाख डालर के कर्ज (ब्रिज लोन) की उम्मीद कर रही थी. यह अमेरिकी कंपनी कैलिफोर्निया की मेंडोसिनो ब्रीविंग कंपनी इंक है. कंपनी ने शेयर […]

विज्ञापन

न्यूर्याक/लंदन : संकट में फंसे व्यापारी विजय माल्या के खिलाफ भारत में कानूनी कार्रवाई की आंच उनकी अमेरिकी ब्रेवरी कंपनी तक पहुंच गयी है जो अपनी अंशधारक कंपनी से शुरुआती 10 लाख डालर के कर्ज (ब्रिज लोन) की उम्मीद कर रही थी. यह अमेरिकी कंपनी कैलिफोर्निया की मेंडोसिनो ब्रीविंग कंपनी इंक है.

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गयी नियामकीय सूचना में कहा है, कंपनी के चेयरमैन व अप्रत्यक्ष बहुलांश अशंधारक विजय माल्या के खिलाफ भारत में कई कानूनी मामले चल रहे हैं. इनका असर यूनाइटेड ब्रीवरीज होल्डिंग लिमिटेड (यूबीएचएल) तथा अन्य संभावित वित्तपोषण स्रोतों से वित्तपोषण हासिल करने की कंपनी की क्षमता पर पड़ सकता है. अमेरिका में सूचीबद्ध इस कंपनी द्वार संभवत: यह पहली स्वीकारोक्ति है. कंपनी धन जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है और बैंक पहले ही उसे ‘भुगतान में चूक’ (डिफाल्ट) का नोटिस दे चुके हैं.

मेंडोसिनो ने अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी से कहा है कि अगर वह धन जुटाने में विफल रही तो ऋणदाता गिरवी रखी कंपनी की संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं. माल्या की अगुवाई वाले यूबी ग्रुप की अंशधारक कंपनी यूबीएचएल अमेरिकी कंपनी डोसिनो बीविंग कंपनी में अप्रत्यक्ष रूप से बहुलांश की शेयरधारक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola