टाटा स्टील के चौथी तिमाही की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी, वार्षिक बिक्री ने रिकॉर्ड स्तर छुआ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: अपने पूरे ब्रिटेन के व्यवसाय के लिए खरीदार खोजने के मुश्किल काम के बीच टाटा स्टील को आज खुशी का मौका मिला है जहां उसने कहा कि चौथी तिमाही में उसकी बिक्री 13 प्रतिशत बढकर 27.2 लाख टन हो गयी है. मुंबई स्थित इस कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि वर्ष […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: अपने पूरे ब्रिटेन के व्यवसाय के लिए खरीदार खोजने के मुश्किल काम के बीच टाटा स्टील को आज खुशी का मौका मिला है जहां उसने कहा कि चौथी तिमाही में उसकी बिक्री 13 प्रतिशत बढकर 27.2 लाख टन हो गयी है. मुंबई स्थित इस कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि वर्ष 2014..15 के जनवरी से मार्च की तिमाही में कंपनी की बिक्री 24.1 लाख टन की हुई थी.
अपने नकदी संकट से जूझ रहे ब्रिटेन के व्यवसाय को बेचने का प्रयास कर रही इस कंपनी ने वर्ष 2015..16 में 95.4 लाख टन की रिकार्ड बिक्री हासिल की जो बिक्री वर्ष 2014-15 की समान अवधि में 87.5 लाख टन की हुई थी.कंपनी ने कहा कि वर्ष 2015-16 में हॉट मेटल, कच्चा इस्पात, बिक्रीयोग्य इस्पात उत्पादन और कुल बिक्री के मामले में अब तक का सर्वाधिक बेहतरीन प्रदर्शन हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










