देश में कारों की बिक्री फरवरी में 4.21 प्रतिशत गिरी

Updated:
विज्ञापन
देश में कारों की बिक्री फरवरी में 4.21 प्रतिशत गिरी

नयी दिल्ली : देश में कारों की बिक्री फरवरी में 4.21 प्रतिशत गिरकर 1,64,469 इकाई रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,71,703 इकाई थी. सोसायटी आफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक मोटरसाइकल बिक्री पिछले महीने 11.05 प्रतिशत बढकर 8,59,624 इकाई रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 7,74,122 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में कारों की बिक्री फरवरी में 4.21 प्रतिशत गिरकर 1,64,469 इकाई रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,71,703 इकाई थी. सोसायटी आफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक मोटरसाइकल बिक्री पिछले महीने 11.05 प्रतिशत बढकर 8,59,624 इकाई रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 7,74,122 इकाई थी. फरवरी में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 12.76 प्रतिशत बढकर 13,62,219 इकाई रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 12,08,084 इकाई थी.

सियाम ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 19.93 प्रतिशत बढकर 62,359 इकाई रही जो पिछले साल इसी महीने 51,998 इकाई थी. इसके अलावा विभिन्न खंडों में वाहनों की बिक्री फरवरी माह में 11.76 प्रतिशत बढकर 17,03,688 इकाई हो गई जो फरवरी 2015 में 15,24,395 इकाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola