अर्थव्यवस्था के कायाकल्प के लिए नौ स्तंभों पर करना होगा काम : जेटली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Feb 2016 12:34 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट 2016 प्रस्तुत करते हुए कर सुधार, कारोबार सुगमता और राजकोषीय अनुशासन समेत ‘नौ स्तंभों’ पर कार्य करने की आज घोषणा की. उन्‍होंने कहा कि इन नौ स्तंभो से भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था का कायाकल्प हो सकता है. वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश करते हुए उन्होंने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट 2016 प्रस्तुत करते हुए कर सुधार, कारोबार सुगमता और राजकोषीय अनुशासन समेत ‘नौ स्तंभों’ पर कार्य करने की आज घोषणा की. उन्‍होंने कहा कि इन नौ स्तंभो से भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था का कायाकल्प हो सकता है. वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि इन स्तंभों में प्रशासन में सुधार पर जोर भी शामिल है. इन नौ स्तंभों में कृषि और ग्रामीण अवसंरचना, शिक्षा एवं कौशल विकास भी शामिल हैं.

इसके तहत 2022 तक कृषि आय दोगुनी करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक क्षेत्रों, शिक्षा तथा कौशल विकास और रोजगार सृजन पर जोर देगी ताकि ज्ञान आधारित और उत्पादक अर्थव्यवस्था तैयार की जा सके. जेटली ने कहा कि सरकार बुनियादी ढांचा निवेश, वित्तीय क्षेत्र सुधार, राजकोषीय अनुशासन और कर सुधार पर भी ध्यान देगी ताकि अनुपालन का बोझ कम हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola