जनवरी में कार बिक्री प्रभावित, 14 महीने से जारी तेजी थमी

Updated:
विज्ञापन
जनवरी में कार बिक्री प्रभावित, 14 महीने से जारी तेजी थमी

नयी दिल्ली : घरेलू कार बाजार में बिक्री में वृद्धि की रफ्तार पिछले 15 महीनों में पहली बार जनवरी में थम गई. जनवरी में यह आंशिक रुप से घटकर 1,68,303 इकाई रह गई जो पिछले साल इसी अवधि में 1,69,527 थी. सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक मोटरसाइकिल की बिक्री पिछले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : घरेलू कार बाजार में बिक्री में वृद्धि की रफ्तार पिछले 15 महीनों में पहली बार जनवरी में थम गई. जनवरी में यह आंशिक रुप से घटकर 1,68,303 इकाई रह गई जो पिछले साल इसी अवधि में 1,69,527 थी.

सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक मोटरसाइकिल की बिक्री पिछले महीने, हालांकि, आंशिक तौर पर बढकर 8,72,325 इकाई हो गई जो पिछले साल जनवरी में 8,68,505 इकाई रही थी. दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री जनवरी में 2.63 प्रतिशत बढकर 13,62,881 इकाई रही. सियाम ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 17.53 प्रतिशत बढकर 61,683 इकाई रही.
उद्योग मंडल ने कहा कि जनवरी 2016 के दौरान सभी तरह के वाहनों की कुल बिक्री 3.03 प्रतिशत बढकर 17,00,257 इकाई रही जो एक साल पहले जनवरी 2015 में 16,50,227 इकाईर् थी. पिछले साल दिसंबर में कारों की बिक्री लगातार 14वें महीने बढती हुई 12.87 प्रतिशत बढ गई. दिसंबर में कंपनियों ने ग्राहकों को रिकार्ड रियायतों की पेशकश कर नए वाहन खरीदने के लिए लुभाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola