बॉयोकान भारत में उपलब्ध करायेगी हेपेटाइटिस सी का सस्ता इलाज

अमेरिका की मशहूर बॉयोटेक्नॉलाजी कंपनी बॉयोकान ने गुरुवार को घोषणा की कि वह हेपेटाइटिस सी के लिए इलाज के लिए एक एडवांस व विशिष्ट किस्म की थेरेपी को लांच करेगी. इसका नाम CIMIVIR-L होगा. इसथेरेपी का दिन में एक बार उपयोग करना होगा. कंपनी का दावा है कि यह हेटेटाइटिस सी से संक्रमित लोगों के […]
अमेरिका की मशहूर बॉयोटेक्नॉलाजी कंपनी बॉयोकान ने गुरुवार को घोषणा की कि वह हेपेटाइटिस सी के लिए इलाज के लिए एक एडवांस व विशिष्ट किस्म की थेरेपी को लांच करेगी. इसका नाम CIMIVIR-L होगा. इसथेरेपी का दिन में एक बार उपयोग करना होगा. कंपनी का दावा है कि यह हेटेटाइटिस सी से संक्रमित लोगों के लिए एक सुरक्षित विकल्प होगा. CIMIVIR-L यह Ledipasvir 90 mg का Sofosbuvir 400 mg मिश्रण है, जो एक अमेरिकी मेडिकल कंपनीजिलेड के उत्पाद का विकल्प है.
उल्लेखनीय है कि हाल ही में ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया द्वारा भारत में इस कांबिनेशन को जिलेड के लाइसेंस के तहत बेचने की अनुमति दी गयी है.
बायोकॉन इस दवा को दुनिया में इसकी मौजूदा कीमत से अलग कीमत पर उपलब्ध करायेगी. वर्तमान में अमेरिका में इस थैरेपी से 12 सप्ताह इलाज कराने की कीमत 12 लाख रुपये से अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




