खुशखबरी: अगले साल 16 प्रतिशत कम हो जायेगी गैस की कीमतें
Updated at : 03 Dec 2015 5:57 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश में प्राकृतिक गैस की कीमत में अगले साल 16 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है. हालांकि, उसके बाद इसमें सुधार आएगा लेकिन मौजूदा वर्ष के मूल्य स्तर को कम-से-कम 2020 तक पाना मुश्किल है.अमेरिकी परामर्श कंपनी डी गॉयलर एंड मैकनाउटन (डी एंड एम) की रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है. रिपोर्ट […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: देश में प्राकृतिक गैस की कीमत में अगले साल 16 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है. हालांकि, उसके बाद इसमें सुधार आएगा लेकिन मौजूदा वर्ष के मूल्य स्तर को कम-से-कम 2020 तक पाना मुश्किल है.अमेरिकी परामर्श कंपनी डी गॉयलर एंड मैकनाउटन (डी एंड एम) की रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है. रिपोर्ट ओएनजीसी तथा रिलायंस इंडस्टरीज के बीच केजी बेसिन में गैस भंडार को लेकर हुये विवाद पर तैयार की गयी है.
सरकार द्वारा पिछले साल अक्तूबर में मंजूर फार्मूले के आधार पर 2016-17 की पहली छमाही में प्राकृतिक गैस की कीमत घटकर 3.22 डालर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट रह जाने का अनुमान है जो अभी 3.82 डालर प्रति इकाई है. अनुमान के अनुसार गैस की कीमत 2017-18 की पहली और दूसरी छमाही में क्रमश: 3.36 डालर प्रति इकाई तथा 3.42 डालर प्रति इकाई होगी. अगले वित्त वर्ष में यह करीब 3.45 डालर प्रति इकाई होगी.रिपोर्ट के मुताबिक 2019-20 में गैस की कीमत 3.49 डालर प्रति इकाई पहुंच जाने का अनुमान है.
इसमें कहा गया है कि भारत में गैस कीमत चीन एवं अन्य देशों के मुकाबले कम है. चीन में जहां यह 9.0 डालर प्रति इकाई है, वहीं फिलीपीन में 10.5 डालर, इंडोनेशिया में 6.5 डालर तथा थाईलैंड एवं मलेशिया में 8.0 डालर प्रति इकाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




