ePaper

मैन्यूफैक्चरिंग में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि, मेक इन इंडिया ने पकड़ी रफ्तार

Updated at : 30 Nov 2015 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
मैन्यूफैक्चरिंग में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि, मेक इन इंडिया ने पकड़ी रफ्तार

नयी दिल्ली : विनिर्माण उत्पादन दूसरी तिमाही में 9.3 प्रतिशत बढा जबकि वित्तीय सेवाओं में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. बिजली व गैस उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढा जबकि निर्माण क्षेत्र की वृद्धि 2.6 प्रतिशत रही.दूसरी तिमाही के आंकडों से उत्साहित वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में सकल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विनिर्माण उत्पादन दूसरी तिमाही में 9.3 प्रतिशत बढा जबकि वित्तीय सेवाओं में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. बिजली व गैस उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढा जबकि निर्माण क्षेत्र की वृद्धि 2.6 प्रतिशत रही.दूसरी तिमाही के आंकडों से उत्साहित वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि पिछले साल की 7.3 प्रतिशत की वृद्धि दर से बेहतर रहेगी तथा आने वाले वर्षों में इसमें और सुधार होगा.

जेटली ने कहा है कि प्रतिकूल वैश्विक हालात के बावजूद सितंबर तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र ने 9.3 प्रतिशत की ‘महत्वपूर्ण’ वृद्धि दर्ज की। उन्होंने कहा ‘मेरे विचार में दूसरी तिमाही के आंकडों से हममें संतुष्टि का भाव आएगा… हमें इस साल वृद्धि दर पिछले साल की वृद्धि दर से बेहतर रहने की अपेक्षा है. अगले साल यह और भी बेहतर होगी.
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) के आज जारी आंकडों के अनुसार सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में भी दूसरी तिमाही के दौरान 7.4 प्रतिशत वृद्धि रही जबकि पहली तिमाही में इसमें 7.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई. पिछले साल दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि 8.4 प्रतिशत रही थी जबकि पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत दर्ज की गई थी. आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ट्वीट किया कि दूसरी तिमाही में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर से मौजूदा साल के लिए सकारात्मक परिदृश्य बनता है.उद्योग मंडल सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि दूसरी तिमाही में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर से यह संकेत मिलता है कि सुधार मजबूत हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola