ePaper

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर सितंबर में घटकर 3.6 प्रतिशत पर

Updated at : 12 Nov 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर सितंबर में घटकर 3.6 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली :विनिर्माण तथा गैर टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर सितंबर माह में घटकर 3.6 प्रतिशत पर आ गई है. यह इसका चार महीने का निचला स्तर है. ताजा आंकडों के आधार पर इस बार अगस्त माह की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर (आईआईपी) को घटा कर कर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :विनिर्माण तथा गैर टिकाऊ उपभोक्ता क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर सितंबर माह में घटकर 3.6 प्रतिशत पर आ गई है. यह इसका चार महीने का निचला स्तर है. ताजा आंकडों के आधार पर इस बार अगस्त माह की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर (आईआईपी) को घटा कर कर 6.2 प्रतिशत कर दिया गया है. प्रारंभिक आंकडों के आधार पर पहले इसके 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था.

पिछले साल सितंबर में कारखाना उत्पादन की वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत थी. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय :सीएसओ: के आज जारी आंकडों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर पहल छमाही में औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढा है. पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 2.9 प्रतिशत थी. आईआईपी में 75 प्रतिशत से अधिक भारांश रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर इस वर्ष सितंबर में 2.6 प्रतिशत रही.
पिछले साल इसी महीने में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन साल भर पहले की तुलना में 2.7 प्रतिशत बढा था. समीक्षाधीन महीने में गैर टिकाउ उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन 4.6 प्रतिशत घट गया. सितंबर, 2014 में इस क्षेत्र का उत्पादन 1.3 प्रतिशत बढा था. खनन क्षेत्र की वृद्धि दर सितंबर में तीन प्रतिशत रही, जो पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में 0.1 प्रतिशत रही थी. निवेश के वातावरण का संकेत देने वाले पूंजीगत सामान क्षेत्र का उत्पादन सितंबर में 10.5 प्रतिशत बढा। पिछले साल इसी महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 12.3 प्रतिशत बढा था.
सितंबर में बिजली क्षेत्र के उत्पादन में 11.4 प्रतिशत की बढोतरी हुई, जबकि एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 3.9 प्रतिशत बढा था. उद्योगों के संदर्भ में सितंबर में विनिर्माण क्षेत्र के 22 समूहों में से 11 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई. सितंबर, 2015 में कुल उपभोक्ता सामान क्षेत्र का उत्पादन 0.6 प्रतिशत बढा, जबकि पिछले साल समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन चार प्रतिशत घटा था. समीक्षाधीन महीने में टिकाउ ंउपभोक्ता सामान उद्योग की वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 11.1 प्रतिशत घटा था. प्राथमिक सामान क्षेत्र की वृद्धि दर सितंबर में चार प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन पांच प्रतिशत बढा था। मध्यवर्ती वस्तुओं का उत्पादन समीक्षाधीन महीने में 2.1 प्रतिशत बढा, जबकि पिछले साल सितंबर में इस क्षेत्र की वृद्धि दर दो प्रतिशत रही थी. अप्रैल से सितंबर की अवधि में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 2.2 प्रतिशत रही थी.
पहली छमाही में पूंजीगत सामान क्षेत्र की वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत रही है, जो एक साल पहले समान अवधि में 6 प्रतिशत रही थी. अप्रैल-सितंबर में बिजली उत्पादन की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 10.4 प्रतिशत रही थी.खनन क्षेत्र की वृद्धि दर पहली छमाही में 1.5 प्रतिशत रही.
कुल मिलाकर गैर टिकाउ उपभोक्ता सामान उद्योग का उत्पादन अप्रैल-सितंबर में 2.4 प्रतिशत बढा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में यह 2.4 प्रतिशत घटा था. पहली छमाही में टिकाउ उपभोक्ता सामान क्षेत्र की वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रही। एक साल पहले समान अवधि में इस क्षेत्र का उत्पादन 12.5 प्रतिशत घटा था. पहली छमाही में उपभोक्ता गैर टिकाउ वस्तुओं का उत्पादन 0.9 प्रतिशत घटा. एक साल पहले समान अवधि में इस क्षेत्र का उत्पादन 1.9 प्रतिशत बढा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola