ePaper

जमाखोरी पर लगाम, दाल की कीमतों में आयी गिरावट

Updated at : 03 Nov 2015 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
जमाखोरी पर लगाम, दाल की कीमतों में आयी गिरावट

नयी दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि जमाखोरों के यहां छापे के बाद दालों की कीमतों में औसतन 20 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है जबकि खरीफ फसल आने के साथ कीमतों में और कमी आयेगी.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने त्यौहारों से पहले आवश्यक जिंसों की कीमतों की समीक्षा करने के लिए एक उच्च […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि जमाखोरों के यहां छापे के बाद दालों की कीमतों में औसतन 20 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है जबकि खरीफ फसल आने के साथ कीमतों में और कमी आयेगी.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने त्यौहारों से पहले आवश्यक जिंसों की कीमतों की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने कृषि के साथ साथ खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालयों से बफर स्टॉक तैयार करने के लिए दलहनों की खरीद को बढाने को कहा.

एक सरकारी बयान में कहा गया है, वित्तमंत्री ने आवश्यक जिंसों की पर्याप्त उपलब्धता को सुनिश्चित करने और कीमतों को उचित स्तर पर रखने के लिए अपनी ओर से कदम उठाने पर जोर दिया. सरकार ने कहा कि जमाखोरों के खिलाफ निरंतर अभियान के बाद दलहनों की खुदरा और थोक दोनों ही कीमतों में विगत दो सप्ताहों में नरमी आयी है.बयान में कहा गया है कि औसतन देश भर में कीमतों में करीब 20 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है.
उडद दाल की जारी बाजार में आवक तथा दिसंबर के आरंभ में अरहर दाल की नई फसल के आने के बाद कीमतों में और गिरावट आयेगी.जमाखोरों के खिलाफ जारी अभियान के बाद राज्यों से जब्त किये गये 1.3 लाख टन दाल के बाजार में आने के बाद आपूर्ति की स्थिति में और सुधार होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola