ePaper

फ्लिपकार्ट के सह संस्थापकों ने प्लाब्रो में 3.50 लाख डालर निवेश किये

Updated at : 17 Sep 2015 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के सह संस्थापकों ने प्लाब्रो में 3.50 लाख डालर निवेश किये

नयी दिल्ली : फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापकों सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने अन्य निवेशकों के साथ रीयल एस्टेट क्षेत्र की स्टार्ट-अप ‘प्लाब्रो नेटवर्क्स’ में 3.50 लाख डालर का निवेश किया है. गुडगांव की इस स्टार्ट-अप कंपनी ने हाल ही में एक मोबाइल-एप ‘प्लाब्रो’ जारी किया है जिसमें प्रापर्टी के ब्रोकरों को एक दूसरे के साथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापकों सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने अन्य निवेशकों के साथ रीयल एस्टेट क्षेत्र की स्टार्ट-अप ‘प्लाब्रो नेटवर्क्स’ में 3.50 लाख डालर का निवेश किया है. गुडगांव की इस स्टार्ट-अप कंपनी ने हाल ही में एक मोबाइल-एप ‘प्लाब्रो’ जारी किया है जिसमें प्रापर्टी के ब्रोकरों को एक दूसरे के साथ संपर्क साधने में मदद मिलती है और वह सौदे जल्द कर पाते हैं. फिलहाल यह एप गुडगांव और नोएडा में जारी किया गया है और इसे अन्य शहरों में जारी करने की भी योजना है.

प्लाब्रो नेटवर्क्स के सह-संस्थापक पंकज गर्ग ने कहा, ‘‘हम निवेशकों के बहुत आभारी हैं जिन्होंने हमारे विचार में अपना भरोसा जताया है. हमारी योजना अगले एक साल में सभी महानगरों और प्रमुख शहरों को कवर करने की है.’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोष जुटाने के पहले दौर में हमने फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल सहित अन्य से 3.50 लाख डालर (करीब 2.3 करोड रुपये) जुटाये हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola