सैमसंग बना सबसे विश्वसनीय मोबाइल ब्रांड, एलजी दूसरे पायदान पर

मुंबई : बाजार अनुसंधान के क्षेत्र की एक एजेंसी द्वारा देशभर में उपभोक्ताओं के बीच कराये गये एक सर्वेक्षण के मुताबिक सैमसंग मोबाइल्स देश का सबसे विश्वसनीय ब्रांड उभरकर सामने आया है, जबकि एलजी दूसरे और सोनी तीसरे पायदान पर है. बाजार अनुसंधान एजेंसी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी के मुताबिक, सूची में जगह बनाने वाला पहला […]
मुंबई : बाजार अनुसंधान के क्षेत्र की एक एजेंसी द्वारा देशभर में उपभोक्ताओं के बीच कराये गये एक सर्वेक्षण के मुताबिक सैमसंग मोबाइल्स देश का सबसे विश्वसनीय ब्रांड उभरकर सामने आया है, जबकि एलजी दूसरे और सोनी तीसरे पायदान पर है. बाजार अनुसंधान एजेंसी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी के मुताबिक, सूची में जगह बनाने वाला पहला घरेलू ब्रांड टाटा ग्रुप चौथे पायदान पर रहा.
वहीं अमेरिकी कंप्यूटर कंपनी डेल पांचवे पायदान पर रही, जबकि होंडा छठे, नोकिया सातवें, एचपी आठवे, बजाज नौवें व गोदरेज दसवें पायदान पर रही. इस साल के अध्ययन में 230 वर्गों से 1,000 ब्रांडों को शामिल किया गया. यह सर्वेक्षण 16 शहरों में 2,312 उपभोक्ताओं के बीच कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




