ePaper

एयर इंडिया के विमान से मिला एक करोड का लावारिस सोना, पुलिस ने किया जब्त

Updated at : 08 Jul 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
एयर इंडिया के विमान से मिला एक करोड का लावारिस सोना, पुलिस ने किया जब्त

चेन्नई : एक करोड रुपये की कीमत वाले लावारिस सोने को आज कुलालाम्पुर से आये एयर इंडिया के विमान की सीट के नीचे से बरामद किया गया. तीन किलोग्राम सोने को सफाई कर्मियों ने विमान की सफाई के दौरान बरामद किया. जिसके बाद उस सीट पर यात्रा करने वाले व्यक्ति को पूछताछ के लिये सीमा […]

विज्ञापन

चेन्नई : एक करोड रुपये की कीमत वाले लावारिस सोने को आज कुलालाम्पुर से आये एयर इंडिया के विमान की सीट के नीचे से बरामद किया गया. तीन किलोग्राम सोने को सफाई कर्मियों ने विमान की सफाई के दौरान बरामद किया. जिसके बाद उस सीट पर यात्रा करने वाले व्यक्ति को पूछताछ के लिये सीमा शुल्क अधिकारी ने हिरासत में ले लिया.

इसके बाद इस विमान को घरेलू सेवा के लिए मुंबई जाना था जिसके मद्देनजर वहां भी सीमा शुल्क अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है. इस बीच, सुरक्षा अधिकारियों ने कथित तौर पर सिंगापुर जाने वाले एक यात्री को 35 जिंदा स्टार कछुओं के साथ हिरासत में लिया. उन्‍होंने बताया कि सिंगापुर समेत कई एशियाई देशों में स्टार कछुओं की काफी मांग है क्योंकि उनमें कई औषधीय गुण होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola