बार-बार उडान में देरी करने वाले चालक दल के सदस्य को एयर इंडिया ने निकाला

नयी दिल्ली : सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने आज अपने चालक दल के एक सदस्य को बर्खास्त कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि ‘अपर्याप्त’ आराम को कारण बताते हुए उडान भरने से ‘मना’ करके कर्मचारी कई महीनों से जेद्दा जाने वाली उडानों में देरी कर रहा था. इन-फ्लाइट सर्विसेज के एयर इंडिया […]
नयी दिल्ली : सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने आज अपने चालक दल के एक सदस्य को बर्खास्त कर दिया है. कंपनी ने बताया है कि ‘अपर्याप्त’ आराम को कारण बताते हुए उडान भरने से ‘मना’ करके कर्मचारी कई महीनों से जेद्दा जाने वाली उडानों में देरी कर रहा था.
इन-फ्लाइट सर्विसेज के एयर इंडिया जीएम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ‘सक्षम प्राधिकार की ओर से आपकी सेवाएं समाप्त करना तय किया गया है. इसलिए आपकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती हैं.’ आदेश में कहा गया है, एयर इंडिया ने एक महीने की नोटिस अवधि के एवज में कर्मचारी को एक माह का वेतन दे दिया गया है.
एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज रात बताया ‘चालक दल का बर्खास्त कर्मी अक्सर नियम तोडता था और उसकी वजह से कई उडानों में विलंब हुआ था. पिछले दो तीन माह में कम से कम 10 उडानें उसके देर से आने या न आने की वजह से विलंब हुईं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










