ePaper

हुंदै ने एलान्त्रा का नया संस्करण पेश किया, कीमत 17.94 लाख रुपये

Updated at : 20 Apr 2015 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
हुंदै ने एलान्त्रा का नया संस्करण पेश किया, कीमत 17.94 लाख रुपये

नयी दिल्ली : हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने आज अपनी प्रीमियम सेडान कार एलान्त्रा का नया संस्करण पेश किया. दिल्ली शो-रुम में इसकी कीमत 14.13 लाख से 17.94 लाख के बीच है. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह सेडान कार डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करण में उपलब्ध है. पेट्रोल संस्करण की कीमत 14.13 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने आज अपनी प्रीमियम सेडान कार एलान्त्रा का नया संस्करण पेश किया. दिल्ली शो-रुम में इसकी कीमत 14.13 लाख से 17.94 लाख के बीच है.

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह सेडान कार डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करण में उपलब्ध है. पेट्रोल संस्करण की कीमत 14.13 लाख रुपये से 16.45 लाख के बीच है, जबकि डीजल संस्करण की कीमत 14.58 लाख रुपये से लेकर 17.94 लाख रुपये के बीच है.
कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी बी एस सिओ ने कहा, इस कार का डिजाइन कार ड्राइविंग की अत्याधुनिक सोच के साथ किया गया है. इसमें आरामदायक फीचर लगाये गये हैं. नयी एलान्त्रा ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है.
उन्होंने बताया कि एलान्त्रा एक वैश्विक मॉडल कार है. यह हुंदै की पहली और आटोमोबाइल उद्योग इतिहास की उन 10 गांडियों में से है जिनकी वैश्विक स्तर पर एक करोड से अधिक गाडियां बिकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola