ePaper

सेबी कर रहा है सेंसेक्स, निफ्टी में बदलाव के लिये नये नियमों पर विचार

Updated at : 06 Apr 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
सेबी कर रहा है सेंसेक्स, निफ्टी में बदलाव के लिये नये नियमों पर विचार

मुंबई : पूंजी बाजार नियामक सेबी, सेंसेक्स और निफ्टी समेत प्रमुख शेयर बाजार सूचकांकों के घटकों में बदलाव के लिये नियम जल्द लाएगा. इसके साथ ही नियामक सूचकांक प्रदाताओं के नियमन के लिये अलग प्रणाली तैयार कर रहा है. शेयर बाजारों के अनुषंगी समेत सूचकांक के डेरिवेटिव कारोबार का संचालन करने वाली इकाइयों तथा एस […]

विज्ञापन

मुंबई : पूंजी बाजार नियामक सेबी, सेंसेक्स और निफ्टी समेत प्रमुख शेयर बाजार सूचकांकों के घटकों में बदलाव के लिये नियम जल्द लाएगा. इसके साथ ही नियामक सूचकांक प्रदाताओं के नियमन के लिये अलग प्रणाली तैयार कर रहा है.

शेयर बाजारों के अनुषंगी समेत सूचकांक के डेरिवेटिव कारोबार का संचालन करने वाली इकाइयों तथा एस एंड पी जैसी स्वतंत्र इकाइयां फिलहाल सेबी के प्रत्यक्ष नियामकीय दायरे में नहीं आती.
नये नियम में उनके लिये आचार संहिता भी शामिल होगी. साथ ही सूचकांक से शेयर को निकालने या शामिल करने के मामले में और अधिक खुलासों तथा पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भारतीय शेयर बाजार में जिन व्यापक इक्विटी सूचकांक के सौदे होते हैं, उनका प्रबंधन अलग इकाइयों अथवा शेयर बाजारों की अनुषंगी इकाइयों द्वारा किया जाता है. इसके परिणामस्वरुप ये इकाइयां किसी विशिष्ट नियमन या नियमनों के दायरे में नहीं आती.
उन्होंने कहा, इसीलिए सूचकांकों का आकलन, रखरखान तथा प्रबंधन इंडेक्स प्रदाताओं के विवेक पर निर्भर है और इनके लिये कोई नियामकीय निगरानी फिलहाल उपलब्ध नहीं है. अधिकारी ने कहा कि इसीलिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सूचकांक प्रदाताओं तथा उनकी गतिविधियों के लिये नियामकीय मसौदा तैयार करने का निर्णय किया है.
अन्य के अलावा एनएसई के प्रमुख सूचकांकों का प्रबंधन एनएसई समूह की कंपनी इंडिया इंडेक्स सर्विसेज एंड प्रोडक्ट लि. (आईआईएसएल) करती है. यह 80 से अधिक इक्विटी सूचकांकों का प्रबंधन करती है जिसमें व्यापक मानक सूचकांक, क्षेत्रवार सूचकांक आदि शामिल हैं.
बंबई शेयर बाजार में प्रमुख सूचकांकों में सेंसेक्स शामिल है जिसका प्रबंधन एशिया इंडेक्स प्राइवेट लि. करती है. यह शेयर बाजार तथा एस एंड पी डाउ जोंन्स इंडिसेस एलएसएल की 50-50 प्रतिशत भागीदारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola