होंडा सिटी ने चौथी पीढ़ी ”City” की 15 महीने में बेची एक लाख गाडियां

Updated:
विज्ञापन
होंडा सिटी ने चौथी पीढ़ी ”City” की 15 महीने में बेची एक लाख गाडियां

नयी दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया ने चौथी पीढी की सेडान कार ‘सिटी’ की एक लाख गाडियां बेचने की उपलब्धि हासिल कर ली है. कंपनी ने होंडा सिटी जनवरी 2014 में पेश की थी और केवल 15 महीने में ही उसने एक लाख गाडियां बेचने की उपलब्धि हासिल की है. कंपनी के बयान में कहा […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया ने चौथी पीढी की सेडान कार ‘सिटी’ की एक लाख गाडियां बेचने की उपलब्धि हासिल कर ली है. कंपनी ने होंडा सिटी जनवरी 2014 में पेश की थी और केवल 15 महीने में ही उसने एक लाख गाडियां बेचने की उपलब्धि हासिल की है.
कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसने अब ��क कुल मिलाकर 1,01,299 होंडा सिटी बेची हैं. उल्लेखनीय है कि कंपनी ने डीजल संस्करण में अपनी पहली कार होंडा अमेज पेश की थी. इसके बाद वह होंडा सिटी का चौथा संस्करण भी डीजल में पेश किया गया.
होंडा सिटी पहले पहल जनवरी 1998 में भारतीय बाजार में पेश की गयी थी. इसकी पहली तीन पीढियों की 4.3 लाख से अधिक गाडियां बिक चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola