ePaper

अगले पांच सालों में कोयला आयात पूरी तरह समाप्त करेगी एनटीपीसी

Updated at : 06 Apr 2015 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
अगले पांच सालों में कोयला आयात पूरी तरह समाप्त करेगी एनटीपीसी

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने अगले पांच साल में कोयला आयात पूरी तरह समाप्त करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी अपनी जरुरतों के लिये कोल इंडिया से मिलने वाले कोयले और खुद की खदानों से उपलब्ध ईंधन से अपना काम चलायेगी. उल्लेखीय है कि एनटीपीसी देश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने अगले पांच साल में कोयला आयात पूरी तरह समाप्त करने की योजना पर काम कर रही है. कंपनी अपनी जरुरतों के लिये कोल इंडिया से मिलने वाले कोयले और खुद की खदानों से उपलब्ध ईंधन से अपना काम चलायेगी.

उल्लेखीय है कि एनटीपीसी देश में कोयले की खपत करने वाले बडी कंपनियों में से एक है. एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अरुप राय चौधरी ने एक साक्षात्कार में कहा, हमारा लक्ष्य कोयला आयात को शून्य पर लाना है और कोल इंडिया से प्राप्त कोयले और अपनी खदानों के कोयले से ही बिजली उत्पादन करेंगे.
कोयला आयात पूरी तरह समाप्त करने की समय सीमा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, आप कह सकते हैं कि पांच साल में यह लक्ष्य पूरा होगा. उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी ने अपनी ईंधन सुरक्षा की मजबूती के लिये कोयला खनन क्षेत्र में भी कदम रखा है. कंपनी को ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ में 10 कोयला ब्लाक आबंटित किये गये हैं. एनटीपीसी ने मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में 1.60 करोड टन कोयला आयात किया जबकि इससे पिछले वर्ष 2013-14 में उसका आयात एक करोड टन रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola