हिन्दी में उद्घोषणा करने वाले पायलटों को पुरस्कृत करेगी एयर इंडिया

Updated at : 06 Apr 2015 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
हिन्दी में उद्घोषणा करने वाले पायलटों को पुरस्कृत करेगी एयर इंडिया

नयी दिल्ली : सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया विमान के भीतर हिन्दी में उद्घोषणा करने वाले पायलटों को पुरस्कृत करने की योजना बना रही है. सरकार की ओर से करीब 10 महीने पहले सभी सार्वजनिक विभागों को आधिकारिक भाषा को उपयोग करने के संबंध में परिपत्र जारी किया था. वर्तमान में ज्यादातर पायलट उद्घोषणा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया विमान के भीतर हिन्दी में उद्घोषणा करने वाले पायलटों को पुरस्कृत करने की योजना बना रही है. सरकार की ओर से करीब 10 महीने पहले सभी सार्वजनिक विभागों को आधिकारिक भाषा को उपयोग करने के संबंध में परिपत्र जारी किया था.

वर्तमान में ज्यादातर पायलट उद्घोषणा के लिए अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हैं. एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया, ‘उन्हें यह हिन्दी में भी करना चाहिए क्योंकि वह हमारी राष्ट्रभाषा है. हम उन्हें उद्घोषणा के दौरान कॉकपिट में हिन्दी का उपयोग करने को प्रेरित करेंगे.’ सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन मंत्रालय और विमानन कंपनी के प्रबंधन की हाल ही में हुई बैठक में यह बात सामने आयी. इस संबंध में पुराने निर्देशों को दोहराने का फैसला लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola