हुंदै की बिक्री 3.8 प्रतिशत घटकर 49,740 कारों की रही
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: हुंदै मोटर इंडिया की कुल बिक्री मार्च में 3.8 प्रतिशत घटकर 49,740 वाहनों की रही. कंपनी ने एक बयान में कहा कि बीते साल मार्च में उसने 51,708 वाहनों की बिक्री की थी. घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री हालांकि 12.9 प्रतिशत बढकर 39,525 वाहनों की रही जो मार्च, 2014 में 35,003 वाहनों […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: हुंदै मोटर इंडिया की कुल बिक्री मार्च में 3.8 प्रतिशत घटकर 49,740 वाहनों की रही. कंपनी ने एक बयान में कहा कि बीते साल मार्च में उसने 51,708 वाहनों की बिक्री की थी.
घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री हालांकि 12.9 प्रतिशत बढकर 39,525 वाहनों की रही जो मार्च, 2014 में 35,003 वाहनों की थी. आलोच्य माह में कंपनी का निर्यात 38.9 प्रतिशत घटकर 10,215 इकाइयों का रहा जो पिछले साल मार्च में 16,705 इकाइयों का था.
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री व विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ वर्ष 2015 चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है. हालांकि हमें उम्मीद है कि निवेश लाने एवं रोजगार सृजन के लिए माहौल तैयार किया जाएगा.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










