ePaper

होली की छुट्टी से पहले बाजार ने गुलाल उड़ाने में दिखायी कंजूसी, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

Updated at : 05 Mar 2015 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
होली की छुट्टी से पहले बाजार ने गुलाल उड़ाने में दिखायी कंजूसी, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

मुंबई : रिजर्व बैंक द्वारा 25 बेसिस प्वाइंट रेट कट किये जाने के ठीक एक दिन बाद और होली की छुट्टी से एक दिन पहले भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के बाद बंद हुए. 30 प्रमुख शेयरों वाला बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 68 अंक चढ़ कर 29448 अंक पर बंद हुआ. जबकि, नेशनल […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक द्वारा 25 बेसिस प्वाइंट रेट कट किये जाने के ठीक एक दिन बाद और होली की छुट्टी से एक दिन पहले भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के बाद बंद हुए. 30 प्रमुख शेयरों वाला बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 68 अंक चढ़ कर 29448 अंक पर बंद हुआ. जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15 अंक चढ़ कर 8937 अंक पर बंद हुआ. आज बाजार में सन फार्मा, हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, लूपिन प्रमुख गेनर बने. जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, एनडीएमसी, हिंडाल्को, ग्रासीम और केर्न टॉप लूजर बन कर उभरे. भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को होली की छुट्टी रहेगी. जबकि शनिवार-रविवार को सप्ताहांत की छुट्टियां रहती हैं. ऐसे में अब भारतीय शेयर बाजार में अगले सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कारोबार होगा.

बाजार का सुबह का हाल

कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरूआती कारोबार में 115 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में कल 213 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरूआती कारोबार में 115 अंक मजबूत होकर 29,496.60 अंक पर पहुंच गया.

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 26.40 अंक अथवा 0.29 फीसद बढकर 8,949.05 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से स्वास्थ्य, उपभोक्ता सामान, रीयल्टी, तेल एवं गैस, बिजली क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola