ePaper

सेंसेक्स की शीर्ष 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 36,856 करोड रुपये घटा

Updated at : 01 Mar 2015 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स की शीर्ष 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 36,856 करोड रुपये घटा

नयी दिल्ली : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण :मार्केट कैप: में बीते सप्ताह 36,855.98 करोड रुपये की कमी आई. एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी आईटीसी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. सप्ताह के दौरान जहां आईटीसी, रिलायंस इंडस्टरीज, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक व भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण :मार्केट कैप: में बीते सप्ताह 36,855.98 करोड रुपये की कमी आई. एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी आईटीसी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. सप्ताह के दौरान जहां आईटीसी, रिलायंस इंडस्टरीज, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक व भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, वहीं टीसीएस, इन्फोसिस, कोल इंडिया, एचडीएफसी व आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण बढा। सप्ताह के दौरान इन पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 17,275.46 करोड रुपये का इजाफा हुआ.

बीते सप्ताह आईटीसी की बाजार हैसियत 27,728.9 करोड रुपये घटकर 2,89,092.78 करोड रुपये रह गई. यह शीर्ष 10 की सूची में सबसे अधिक नुकसान उठाने वाली कंपनी रही. वहीं ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 5,389.96 करोड रुपये घटकर 2,78,010.65 करोड रुपये पर आ गया. रिलायंस इंडस्टरीज की बाजार हैसियत 2,264.86 करोड रुपये घटकर 2,80,276.80 करोड रुपये रह गई. एचडीएफसी बैंक को सप्ताह के दौरान 986.98 करोड रुपये का घाटा हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 2,67,528.62 करोड रुपये पर आ गया. एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 485.28 करोड रुपये घटकर 2,25,166.44 करोड रुपये पर आ गया.

वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,465.65 करोड रुपये की बढोतरी के साथ 2,00,251.65 करोड रुपये पर पहुंच गया. कोल इंडिया की बाजार हैसियत 7,042.74 करोड रुपये बढकर 2,48,770.01 करोड रुपये, इन्फोसिस की 1,211.64 करोड रुपये बढकर 2,63,557.17 करोड रुपये पर पहुंच गयी. इसी तरह एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 467.28 करोड रुपये की बढोतरी के साथ 2,10,158.79 करोड रुपये व टीसीएस का 88.15 करोड रुपये की वृद्धि के साथ 5,24,018.50 करोड रुपये पर पहुंच गया.

शीर्ष दस की सूची में टीसीएस पहले स्थान पर रही. उसके बाद क्रमश: आईटीसी, रिलायंस इंडस्टरीज, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, कोल इंडिया, एसबीआई, एचडीएफसी व आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 130.09 अंक चढकर 29,361.50 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola