ePaper

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 114 अंक मजबूत

Updated at : 19 Feb 2015 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 114 अंक मजबूत

मुंबई : बजट से पहले लिवाली बढने के मद्देनजर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरूआती कारोबार में 114 अंक मजबूत हो गया, जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,900 अंक पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में पिछले छह कारोबारी सत्रों के दौरान 1,092.84 अंकों की बढोतरी दर्ज […]

विज्ञापन

मुंबई : बजट से पहले लिवाली बढने के मद्देनजर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरूआती कारोबार में 114 अंक मजबूत हो गया, जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,900 अंक पर पहुंच गया.

बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई-30 में पिछले छह कारोबारी सत्रों के दौरान 1,092.84 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरूआती कारोबार में 114.65 अंक अथवा 0.39 फीसद बढकर 29,434.91 अंक पर पहुंच गया. विश्लेषकों ने बताया कि उपभोक्ता सामान, रीयल्टी, वाहन, तेल एवं गैस, बैंकिंग क्षेत्रों के शेयरों में सर्वाधिक तेजी रही.

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 32.90 अंक अथवा 0.36 फीसद बढकर 8,901.70 अंक पर पहुंच गया. बाजार सूत्रों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से उपभोक्ता उत्पाद, रीयल्टी, वाहन, तेल एवं गैस, बैंकिंग क्षेत्रों के शेयरों की खरीद बढाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola