HYUNDAI ने VERNA का उन्नत संस्करण किया लांच, जानें कीमतें

नयी दिल्ली : वाहन बाजार में अपनी खोई हिस्सेदारी फिर से हासिल करने के उद्देश्य से हुंदै मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने वरना का उन्नत संस्करण आज पेश किया. दिल्ली शोरुम में इसकी कीमत 7.74 लाख रुपये से 12.19 लाख रुपये के बीच है. होंडा की सिटी और मारुति सियाज से मुकाबला करने वाला यह मॉडल […]
नयी दिल्ली : वाहन बाजार में अपनी खोई हिस्सेदारी फिर से हासिल करने के उद्देश्य से हुंदै मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने वरना का उन्नत संस्करण आज पेश किया. दिल्ली शोरुम में इसकी कीमत 7.74 लाख रुपये से 12.19 लाख रुपये के बीच है. होंडा की सिटी और मारुति सियाज से मुकाबला करने वाला यह मॉडल डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करण में उपलब्ध है.
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी एस सिओ ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘कंपनी के इस मॉडल से हुंदै के सेडान खंड में मजबूती आएगी.’ हुंदै पूरी दुनिया में वरना के करीब 23 लाख मॉडल कारें बेच चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




