भाजपा की हार के रुझान से सेंसेक्स में आई गिरावट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : बंबई शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन भी गिरावट जारी रही तथा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के हार की ओर अग्रसर होने के रुझान के आने के बाद आज के आरंभिक कारोबार में कारोबारियों की सतत बिकवाली से इसमें 161 अंकों की गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो और […]
विज्ञापन
मुंबई : बंबई शेयर बाजार में लगातार आठवें दिन भी गिरावट जारी रही तथा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के हार की ओर अग्रसर होने के रुझान के आने के बाद आज के आरंभिक कारोबार में कारोबारियों की सतत बिकवाली से इसमें 161 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो और अन्य ब्लुचिप कंपनियों के उम्मीद से कम तिमाही कार्यपरिणाम आने तथा वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख ने कारोबारी धारणा को प्रभावित किया.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 161.87 अंक अथवा 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,065.52 अंक रह गया. विगत सात सत्रों में इसमें 1,454.38 अंकों की गिरावट आ चुकी है.
इसी प्रकार से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8,500 अंक से नीचे सरकता हुआ 55.85 अंक अथवा 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,470.50 अंक पर आ गया.
बाजार सूत्रों ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव से संबंधित आरंभिक रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) के मुकाबले भाजपा के काफी पीछे रहने से कारोबारी धारणा मंद बनी रही.
उन्होंने कहा कि सरकार के चालू वित्तवर्ष में अर्थव्यवस्था के पहले के (वर्ष 2013.14) 6.9 प्रतिशत के मुकाबले 7.4 प्रतिशत की तेज गति से बढने के अनुमान ने कुछ हद तक गिरावट को सीमित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










