भारतीय रेलवे पर विशेष ध्यान दे एशियाई विकास बैंक : मोदी

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई विकास बैंक से भारत के रेलवे क्षेत्र के विकास पर विशेष रूप से ध्यान देने और उसकी ऐसी परियोजनाओं को पूरा करने में सहयोग देने का आग्रह किया जिसका असर सभी को नजर आए. उन्होंने उनसे आज मिलने आए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष टेकहिको […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई विकास बैंक से भारत के रेलवे क्षेत्र के विकास पर विशेष रूप से ध्यान देने और उसकी ऐसी परियोजनाओं को पूरा करने में सहयोग देने का आग्रह किया जिसका असर सभी को नजर आए. उन्होंने उनसे आज मिलने आए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष टेकहिको नकाओ से यह बात कही.

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी ने नकाओ से कहा, ‘एडीबी को भारत के रेलवे क्षेत्र पर विशेष रूप से अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए और व्यापक बदलाव वाली ऐसी परियोजना को पूरा करना चाहिए जिसका असर सभी को नजर आए.’ उन्होंने सुझाव दिया कि एडीबी एक रेलवे स्टेशन का जिम्मा उठा कर उसे विश्वस्तरीय बना सकता है.

रेलवे इसके बाद इस तरह की अन्य परियोजनाओं को क्रियान्वित कर सकती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि एडीबी को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी वाली कई और परियोजनाओं को भी बढावा देना चाहिए. प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 1.4 अरब डॉलर की बडी राशि का एडीबी की ओर से वितरण करने के लिए नकाओ की सराहना की.

यह राशि भारत की परियोजनाओं के लिए वर्ष 2013 में मुहैया करायी गयी रकम से 40 प्रतिशत ज्यादा है. उन्होंने अगस्त, 2014 में नकाओ के साथ हुई अपनी पिछली बैठक के बाद सरकार द्वारा उठाये गए विभिन्न कदमों का भी जिक्र किया.

इन कदमों में प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं एलपीजी सब्सिडी के नकद हस्तांतरण के अलावा मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया एवं स्वच्छ भारत जैसी पहलों का शुभारंभ भी शामिल है. एडीबी के अध्यक्ष ने इन कदमों के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola