ePaper

HCL ने टेक्सास में खोला आपूर्ति केंद्र, 500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Updated at : 04 Feb 2015 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
HCL ने टेक्सास में खोला आपूर्ति केंद्र, 500 लोगों को मिलेगा रोजगार

नयी दिल्ली : देश की चौथी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने अमेरिका में एक वैश्विक आपूर्ति केंद्र स्थापित किया है जिसमें शुरुआत में 300 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. एचसीएल ने एक बयान में कहा कि टेक्सास के फ्रिस्को में स्थित इस केंद्र में शुरुआत में स्थानीय लोगों के लिए […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश की चौथी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने अमेरिका में एक वैश्विक आपूर्ति केंद्र स्थापित किया है जिसमें शुरुआत में 300 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.
एचसीएल ने एक बयान में कहा कि टेक्सास के फ्रिस्को में स्थित इस केंद्र में शुरुआत में स्थानीय लोगों के लिए 300 रोजगार के मौके सृजित होंगे. इसमें रोजगार के 200 अतिरिक्त मौके भी मिलेंगे.
एचसीएल के एक बयान में कहा गया कि यह वैश्विक आपूर्ति केंद्रों के अमेरिकी नेटवर्क का पूरक है जहां 2014 के दौरान अमेरिका में 1,500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए.
एचसीएल के समूचे अमेरिका में 9,000 से अधिक कर्मचारी हैं और उसके कुल वैश्विक राजस्व में अकेले अमेरिका का कारोबार ही 50 प्रतिशत से अधिक भागीदारी रखता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola