रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, तिमाही नतीजे देंगे बाजार को दिशा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2015 2:25 PM
नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक पर बाजार की नजर होगी. इसके अलावा भारती एयरटेल और हीरो मोटो कार्प जैसी प्रमुख कंपनियों के तीसरी तिमाही परिणाम भी सप्ताह के दौरान बाजार की दिशा निर्धारित करेंगे. शेयर बाजार विशेषज्ञों ने यह राय जताई है. इसके अलावा विभिन्न वैश्विक संकेतक, विदेशी निवेशकों […]
नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक पर बाजार की नजर होगी. इसके अलावा भारती एयरटेल और हीरो मोटो कार्प जैसी प्रमुख कंपनियों के तीसरी तिमाही परिणाम भी सप्ताह के दौरान बाजार की दिशा निर्धारित करेंगे. शेयर बाजार विशेषज्ञों ने यह राय जताई है.
इसके अलावा विभिन्न वैश्विक संकेतक, विदेशी निवेशकों के निवेश का रख, डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार चढाव और कच्चे तेल की कीमत भी शेयर कारोबार पर असर डालेगी. साथ ही मासिक बिक्री आंकड़ों की वजह से वाहन कंपनियों के शेयरों पर भी बाजार की नजर होगी. कैपिटलविया ग्लोबल रिसर्च लिमिटेड के सीएमटी शोध निदेशक विवेक गुप्ता ने कहा, ‘तीन फरवरी को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक निकट भविष्य में महत्वपूर्ण घटनाक्रम साबित होगा, जिसपर बाजार की नजर होगी.
उम्मीद की जा रही है कि रिजर्व बैंक अपनी मुख्य नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखेगा. आने वाले सत्रों में वाहन बिक्री के आंकडे इन कंपनियों के शेयरों पर असर डालेंगे.’ सप्ताह के दौरान जिन महत्वपूर्ण कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं उनमें एसीसी, हीरो मोटर कार्प, जिंदल स्टील एंड पावर, ल्यूपिन, एनएचपीसी, पंजाब नेशनल बैंक, अरविंदो फार्मा, भारती एयरटेल, टाटा पावर, टाटा मोटर्स, एनएमडीसी और टाटा स्टील शामिल हैं.
बोनान्जा पोर्टफोलियो के सहायक कोष प्रबंधक हीरेन धाकन ने कहा, ‘आने वाले सत्रों में वैश्विक संकेत, तीसरी तिमाही के परिणाम, कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार चढाव बाजार की दिशा पर असर डालते रहेंगे.’ बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 96 अंक की गिरावट के साथ 29,182.95 अंक पर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










