वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे की जांच में ईडी ने दो देशों को आग्रह पत्र भेजे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3600 करोड रपये के वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे में रिश्वत के कथित लेनदेन के आरोपों की मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत जांच के सिलसिले में ट्यूनिशिया तथा इटली को न्यायायिक आग्रह पत्र (एलआर) का पहला सेट भेजा है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3600 करोड रपये के वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे में रिश्वत के कथित लेनदेन के आरोपों की मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत जांच के सिलसिले में ट्यूनिशिया तथा इटली को न्यायायिक आग्रह पत्र (एलआर) का पहला सेट भेजा है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने कानूनी सहायता के लिए पत्र भेजे हैं. एजेंसी को यहां अदालत से ये अदालती आग्रह पत्र कुछ समय पहले मिले थे.
उन्होंने कहा, पहले दो एलआर ट्यूनिशिया व इटली को भेजे गए हैं. इनमें अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे के संबंध में कुछ लेनदेन एवं कंपनी स्टेटमेंट से जुडा ब्यौरा मांगा गया है. एजेंसी इस सौदे की जांच कर रही है.
हालांकि सूत्रों ने इसका ब्यौरा नहीं दिया कि क्या क्या जानकारी मांगी गई है. इस सौदे में कथित रुप से रिश्वत दिए जाने के मामले में ईडी ने मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है. सरकार ने इस सौदे को पहले ही रद्द कर दिया है.
एजेंसी ने पाया है कि भारतीय व विदेशी कंपनियों के बीच अवैध लेन देने के लिए 170 से अधिक ‘फर्जी फर्में’ बनाई गईं. सूत्रों ने बताया कि एजेंसी इस बारे में मारीशस, ब्रिटेन, दुबई, स्विटजरलैंड व कुछ अन्य देशों को भी एलआर भेज सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










