ePaper

भारत में बिजली क्षेत्र के लिए नई पहल के विकास पर काम कर सकते हैं ओबामा और मोदी

Updated at : 25 Jan 2015 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में बिजली क्षेत्र के लिए नई पहल के विकास पर काम कर सकते हैं ओबामा और मोदी

वाशिंगटन : एक दर्जन से अधिक संगठनों, कारोबारियों एवं स्वच्छ ऊर्जा के वेंचर पूंजीपतियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से एक ‘पावर इंडिया’ विकसित करने की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करने की अपील की है. सिएरा क्लब की अगुवाई में समूहों ने एक पत्र लिखकर उन पहल के लक्ष्यों को […]

विज्ञापन
वाशिंगटन : एक दर्जन से अधिक संगठनों, कारोबारियों एवं स्वच्छ ऊर्जा के वेंचर पूंजीपतियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से एक ‘पावर इंडिया’ विकसित करने की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करने की अपील की है.
सिएरा क्लब की अगुवाई में समूहों ने एक पत्र लिखकर उन पहल के लक्ष्यों को रेखांकित किया है जिन पर यदि दोनों सरकारों के बीच सहमति बनती है तो भारत सरकार को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का स्तर बढाने में मदद मिलेगी जिससे देश अपने स्वच्छ उर्जा के लक्ष्यों को हासिल कर सकेगा.
सिएरा क्लब के कार्यक्रम निदेशक (अंतरराष्ट्रीय जलवायु) जान कोएकुइट ने कहा, यदि राष्ट्रपति ओबामा और प्रधानमंत्री मोदी इस पहल पर काम करने में सफल रहे तो करोडों लोगों को स्वच्छ उर्जा मिलने की गारंटी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola