बजाज आटो बाजार में उतारेगी अगले 6 माह में 6 नये माडल

नयी दिल्ली : बजाज आटो भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी हिस्सेदारी में आई कमी को फिर से वापस पाने की कवायद में लगी है. कंपनी ने अगले छह माह में छह नये उत्पाद उतारने की तैयारी की है. इसमें 100 सीसी की नयी बाइक के अलावा उसके प्रमुख ब्रांड पल्सर के तहत 400 सीसी का […]
नयी दिल्ली : बजाज आटो भारतीय दोपहिया बाजार में अपनी हिस्सेदारी में आई कमी को फिर से वापस पाने की कवायद में लगी है. कंपनी ने अगले छह माह में छह नये उत्पाद उतारने की तैयारी की है. इसमें 100 सीसी की नयी बाइक के अलावा उसके प्रमुख ब्रांड पल्सर के तहत 400 सीसी का एक माडल शामिल होगा.
कंपनी कभी 100 सीसी के अधिक मात्रा वाले खंड को अलग देख रही थी. अब वह इस क्षेत्र में फिर नयी जगह बनानी चाहती है. कंपनी ने इस साल मार्च तक घरेलू बाजार में 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है.
बजाज आटो के अध्यक्ष (कारोबार विकास तथा एश्योरेंस) एस रविकुमार ने कहा, ‘अगले छह माह में हम प्रत्येक महीने एक माडल उतारेंगे.’ हालांकि, इस कार्यक्रम का ब्योरा नहीं दिया लेकिन कहा कि 100 सीसी की नयी बाइक चालू तिमाही के दौरान उतारी जाएगी.
रविकुमार ने कहा, ‘100 सीसी खंड में हमारे पास प्लैटिना है, जो उपभोक्ता को उनके पैसे का मूल्य दिलाता है. डिस्कवर माडल है जो कार्यकारियों के लिए है. नया माडल अपनी जगह बनाएगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




