ePaper

गूगल ने मोबाइल पर लेन गाइड सेवा शुरु की

Updated at : 16 Jan 2015 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
गूगल ने मोबाइल पर लेन गाइड सेवा शुरु की

नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपने मैप्स पर लेन गाइडेंस फीचर गुरूवार को शुरु किया जोकि वाहन चालक को ‘वायस गाइडेड’ संकेत देगा कि उन्हें किस लेन में रहना चाहिए या जाना चाहिए. कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह सेवा आईफोन, आईपैड व एंड्रायड आधारित उपकरणों के लिए गूगल मैप्स पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपने मैप्स पर लेन गाइडेंस फीचर गुरूवार को शुरु किया जोकि वाहन चालक को ‘वायस गाइडेड’ संकेत देगा कि उन्हें किस लेन में रहना चाहिए या जाना चाहिए.

कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह सेवा आईफोन, आईपैड व एंड्रायड आधारित उपकरणों के लिए गूगल मैप्स पर उपलब्ध होगी. शुरु में यह सेवा देश के बीस शहरों में उपलब्ध कराई जा रही है जिनमें अहमदाबाद, बेंगलूर, भोपाल, चंडीगढ, चेन्नई, कोयंबतूर, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनउ, मुंबई, मैसूर, नागपुर, पुणे, सूरत, तिरुवनंतपुरम, वडोदरा व विशाखापत्तनम है.

कंपनी लेन गाइडेंस सेवा की पेशकश अमेरिका, कनाडा तथा जापान सहित 10 देशों में करती है. ये निर्देश हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola