15 साल का इंतजार और एक फोन कॉल ने ड्राइवर को बना दिया ₹10 करोड़ का मालिक!

Updated:
विज्ञापन

Lottery (Photo-Canva)

Lottery: शारजाह में 15 साल से पिकअप चला रहे भारतीय ड्राइवर विमीश पल्लियाली की किस्मत रातों-रात चमक गई. ‘बिग टिकट’ लॉटरी में उन्होंने करीब ₹10 करोड़ का जैकपॉट जीता है. अब वे यह बड़ी इनामी राशि लेकर यूएई से अपने वतन भारत लौटकर बसना चाहते हैं.

विज्ञापन

Lottery: कहते हैं कि अगर मेहनत और सब्र साथ हो, तो किस्मत के दरवाजे एक न एक दिन जरूर खुलते हैं. यूएई (UAE) के शारजाह में रहने वाले भारतीय ड्राइवर विमीश पल्लियाली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जो शख्स कल तक सड़कों पर पिकअप वैन चलाकर अपना गुजारा कर रहा था, आज वह करोड़ों का मालिक बन चुका है.

विज्ञापन

15 साल की तपस्या और ₹10 करोड़ का इनाम

विमीश पल्लियाली पिछले 15 सालों से शारजाह में एक साधारण पिकअप ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले डेढ़ दशक से हर महीने ‘बिग टिकट’ (Big Ticket) लॉटरी खरीद रहे थे. कई बार हार मिली, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी. आखिरकार फरवरी के महीने में उनके सब्र का फल मिला.

विमीश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी का टिकट खरीदा था. इस बार किस्मत ऐसी चमकी कि उनके टिकट पर ₹30 करोड़ का जैकपॉट निकला. चूंकि टिकट में चार दोस्त हिस्सेदार थे, इसलिए इनाम की राशि चारों में बांटी गई. विमीश के हिस्से में करीब ₹10 करोड़ की भारी-भरकम राशि आई है.

जब ड्राइविंग सीट पर आया ‘करोड़पति’ होने का फोन

विमीश के लिए यह खबर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. जिस वक्त लॉटरी कंपनी का फोन आया, विमीश हमेशा की तरह अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए गाड़ी चला रहे थे. फोन पर जब उन्हें बताया गया कि वे जैकपॉट जीत चुके हैं, तो उन्हें लगा कि शायद कोई मजाक कर रहा है. इतनी बड़ी खबर पर यकीन करना आसान नहीं था. काम खत्म करने के बाद जब विमीश ने अपनी पत्नी को यह बात बताई, तो उन्होंने तुरंत लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट चेक की. विनर्स की लिस्ट में विमीश का नाम देखते ही पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

‘भारत लौटकर बसना चाहते हैं’

इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद भी विमीश के पैर जमीन पर हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे अब दुबई की चकाचौंध को छोड़कर अपने वतन भारत लौटकर बसना चाहते हैं. वे इन पैसों का इस्तेमाल अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने और अपने गांव में एक सुकून भरी जिंदगी बिताने के लिए करना चाहते हैं.

Also Read : अब ठंडी हवा खाना होगा महंगा, इन बड़ी कंपनियों ने किया AC के दाम बढ़ाने का किया ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola