ePaper

अब ठंडी हवा खाना होगा महंगा, इन बड़ी कंपनियों ने किया AC के दाम बढ़ाने का किया ऐलान

Updated at : 09 Mar 2026 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
AC Price Hike

AC Price Hike

AC Price Hike: सूरज की तपिश बढ़ने से पहले ही AC बाजार का पारा चढ़ गया है. अगर आप नया एसी लेने की सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल का इंतजार भारी पड़ सकता है. नई तकनीक और महंगे कच्चे माल की वजह से कंपनियां कीमतें 12% तक बढ़ा रही हैं. समय रहते बजट बचाएं.

विज्ञापन

AC Price Hike: अभी तो ठीक से गर्मी शुरू भी नहीं हुई है कि एयर कंडीशनर (AC) के बाजार में खलबली मच गई है. अगर आप इस सीजन में नया AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. दिग्गज कंपनियों ने अगले महीने यानी अप्रैल से एसी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का फैसला किया है.

कौन-सी कंपनियां बढ़ा रही हैं दाम?

बाजार की बड़ी कंपनियां जैसे Daikin, Voltas, LG, Blue Star, Haier और Mitsubishi अपने मॉडल्स के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं. Daikin India ने तो साफ कर दिया है कि वे अप्रैल से कीमतों में 12 प्रतिशत तक का इजाफा कर सकते हैं. यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और उसकी स्टार रेटिंग पर निर्भर करेगी.

आखिर क्यों महंगा हो रहा है AC?

कंपनियों का कहना है कि एसी बनाना अब पहले से ज्यादा खर्चीला हो गया है. इसके पीछे मुख्य रूप से चार बड़े कारण हैं:

  • एसी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कॉपर (तांबा), एल्युमीनियम और स्टील के दाम वैश्विक स्तर पर काफी बढ़ गए हैं.
  • सरकार ने बिजली बचत के नियमों (ISEER) को सख्त कर दिया है. अब कंपनियों को ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करना पड़ रहा है जो कम बिजली में ज्यादा कूलिंग दे. इस नई और एडवांस तकनीक को अपनाने में मैन्युफैक्चरिंग खर्च बढ़ गया है.
  • भारतीय रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है. चूंकि एसी के कई पुर्जे विदेशों से मंगवाए जाते हैं, इसलिए आयात (Import) करना महंगा पड़ रहा है.
  • दुनिया भर में जारी उथल-पुथल की वजह से माल ढुलाई (Freight) का खर्च बढ़ गया है और सप्लाई चेन में रुकावट आई है.

आम आदमी की जेब पर क्या होगा असर?

सीधे शब्दों में कहें तो जो एसी अभी आपको मिल रहा है, वह अगले महीने से कुछ हजार रुपये महंगा हो जाएगा. कंपनियां इस बढ़े हुए उत्पादन खर्च का बोझ खुद उठाने के बजाय ग्राहकों पर डाल रही हैं. ऐसे में समझदारी इसी में है कि गर्मी का पीक सीजन आने और दाम बढ़ने से पहले ही खरीदारी का मन बना लिया जाए.

Also Read: अब हर बैंक के ATM पर मिलेगी बिना कार्ड पैसे निकालने की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola