दिसंबर में 21 फीसदी बढ़ी ह्युंडइ और मारुति की कारों की बिक्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिसंबर 2014 में ह्युंडइ मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआइएल) और मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री लगभग 21 फीसदी बढ़ी है. ह्युंडइ के अनुसार इस बार दिसंबर में कंपनी की बिक्री बढ़कर 21 प्रतिशत पहुंच गयी है. इसकी कुल बिक्री दिसंबर में 59,365 वाहन तक पहुंच गयी है. कंपनी ने एक बयान में बताया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: दिसंबर 2014 में ह्युंडइ मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआइएल) और मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री लगभग 21 फीसदी बढ़ी है.
ह्युंडइ के अनुसार इस बार दिसंबर में कंपनी की बिक्री बढ़कर 21 प्रतिशत पहुंच गयी है. इसकी कुल बिक्री दिसंबर में 59,365 वाहन तक पहुंच गयी है.
कंपनी ने एक बयान में बताया कि ‘कंपनी ने पिछले साल के इसी माह में 49,078 वाहनों की बिक्री की थी. घरेलू बाजार में ह्युंडइ ने पिछले महीने 32,504 वाहन बेचे थे, जो दिसंबर 2013 में बेची गयी 28,345 वाहनों के मुकाबले 14.7 प्रतिशत अधिक था.
इस महीने के दौरान ह्युंडइ का निर्यात 29.6 प्रतिशत बढ़कर 26,861 पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 20,733 वाहन था.
वहीं देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (एमएसआइ) की बिक्री दिसंबर में 20.8 प्रतिशत बढ़ी है. इस महीने कंपनी के वाहनों की बिक्री बढ़कर 1,09,791 वाहन हो गई है.
मारुति की बिक्री पिछले साल इसी माह में 90,924 वाहन थी. मारुति की बिक्री के अच्छे आंकड़े जारी होने पर मारुति का शेयर 0.50 प्रतिशत चढ़कर 3,344 रुपये पर पहुंच गया है. जबकि बाजार आम तौर पर मंदा है.
कंपनी ने कहा कि उसकी घरेलू बिक्री 13.3 प्रतिशत बढ़कर 98,109 वाहन हो गयी है जो दिसंबर 2013 में 86,613 वाहन थी. एमएसआइ ने एक बयान में कहा कि इस महीने उसका वाहन निर्यात करीब तीन गुना बढकर 11,682 वाहन हो गया जो पिछले साल दिसंबर में 4,311 था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










