ePaper

भारत में बीएमडबल्‍यू की एम-3 और एम-4 हो गई है लॉन्च

Updated at : 29 Nov 2014 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में बीएमडबल्‍यू की एम-3 और एम-4 हो गई है लॉन्च

भारत में गुरुवार को बीएमडबल्‍यू ने ग्रेटर नोयडा में अपनी दो कारों को लॉन्च किया. बीएमडबल्‍यू एम-3 और बीएमडबल्‍यू एम-4 की लॉन्चिंग के दौरान भारत के महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे. जर्मन कार कंपनी बीएमडबल्‍यू की कारों का क्रेज पूरी दुनिया में है. एम-3 और एम-4 के फीचर्स लगभग एक जैसे ही हैं. […]

विज्ञापन
भारत में गुरुवार को बीएमडबल्‍यू ने ग्रेटर नोयडा में अपनी दो कारों को लॉन्च किया. बीएमडबल्‍यू एम-3 और बीएमडबल्‍यू एम-4 की लॉन्चिंग के दौरान भारत के महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे. जर्मन कार कंपनी बीएमडबल्‍यू की कारों का क्रेज पूरी दुनिया में है. एम-3 और एम-4 के फीचर्स लगभग एक जैसे ही हैं.
जानिए एम-3 के फीचर्स –
undefined
माइलेज
बीएमडबल्‍यू एम-3 की माइलेज तो मात्र 10.75 किमी./लीटर की है लेकिन इसकी बेहतरीन डिजाइनर और लुक के कारण इसे लोग लेना जरुर पसंद करेगें.
टॉप स्‍पीड
इसकी टॉप स्‍पीड 250 किमी/घंटा है. अपने ताकतवर इंजन की बदौलत ये कार महज 4.3 सेकेन्‍ड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.
वजन
इस कार का भार 1,635 किलो है. कंपनी के अनुसार इसके फ्रंट में 990 किलो और बैक में 1,170 किलो तक लोड किया जा सकता है.
इंजन
इसका इंजन बहुत बेहतरीन है. इसमें कुल 6 सिलेंडर और 4 वॉल्‍व लगे हैं. यह 2,979 सीसी का इंजन है. 431 बीएचपी @ 7,300kw के बेहतरीन हार्स पावर के साथ कंपनी ने इसे मार्केट में पेश किया है. इसके अलावा इसमें 550NM का टार्क है जो 5,500 के आरपीएम पर अपनी असल ताकत दिखाता है.
टायर :
इस कार में आगे और पीछे दोनों तरफ एलॉय व्हील्स हैं. इसके फ्रंट टायर की साइज 9Jx18 इंच है जबकि पिछला टायर 10Jx18 इंच का है.
undefined
जानिए एम4 के फीचर्स :
माइलेज
बीएमडबल्‍यू एम-4 की माइलेज 10.75 किमी./लीटर है.
टॉप स्‍पीड :
इसकी टॉप स्‍पीड एम-3 की तरह ही है. यह 250 किमी/घंटा की रफ्तार तक पकड़ सकती है. 4.3 सेकेन्‍ड में यह 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.
वेट
undefined
इस कार का भार 1,612 किलो है और इसे ज्‍यादा से ज्‍यादा 2,040 किलो तक बढ़ाया जा सकता है. कंपनी के अनुसार इसके फ्रंट में 970 किलो और बैक में 1,130 किलो तक लोड किया जा सकता है.
इंजन
इसमें कुल 6 सिलेंडर और 4 वॉल्‍व लगे है. यह 2,979 सीसी का है. 431 बीएचपी @ 7,300 kw के बेहतरीन हार्स पावर के साथ कंपनी ने इसे मार्केट में पेश किया है. इसके अलावा इसमें 550NM @ 5,500 का टार्क है.
टायर :
इसमें भी आगे और पीछे दोनों तरफ एलॉय व्हील्स हैं. इसके फ्रंट टायर की साइज 9Jx18 इंच है और पिछला टायर 10Jx18 इंच का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola