काला धन मामले में ED ने सर्राफा व्यापारी पंकज लोधिया को समन भेजा

अहमदाबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजकोट के सर्राफा व्यापारी पंकज लोधिया को समन जारी किया है. ईडी ने हवाला कारोबार में उसके जुडे होने का पता लगाने के लिये पूछताछ के मकसद से यह समन दिया है. सरकार ने काला धन रखने वालों की जो सूची उच्चतम न्यायालय को सौंपी है, उसमें लोधिया का […]
अहमदाबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजकोट के सर्राफा व्यापारी पंकज लोधिया को समन जारी किया है. ईडी ने हवाला कारोबार में उसके जुडे होने का पता लगाने के लिये पूछताछ के मकसद से यह समन दिया है. सरकार ने काला धन रखने वालों की जो सूची उच्चतम न्यायालय को सौंपी है, उसमें लोधिया का भी नाम है.
ईडी सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग के 2013 में तलाशी अभियान के बाद लोधिया उसके रडार में रहे हैं. उस तलाशी अभियान के दौरान कई ऐसे दस्तावेज पाये गये जिससे इस बात की पुष्टि हुई थी कि उनके कम-से-कम दो बैंक खातें विदेशों (एक दुबई में तथा एक सिंगापुर) में है.
काले धन रखने वालों की सूची में उसका नाम आने के बाद ईडी ने एक बार फिर मामले को खोला जिसका मकसद यह पता लगाना है कि क्या उसने अपना काला धन भारत से बाहर भेजने के लिये विदेशों में बैंक खातों का उपयोग किया है. सूत्रों के अनुसार ईडी इस बात का पता लगाने पर ध्यान दे रहा है कि क्या लोधिया अपने विदेशी व्यापार तथा बैंक खातों का उपयोग हवाला नेटवर्क चलाने के साथ दूसरों की भी भारत से बाहर धन भेजने में मदद कर रहे थे.
सूत्रों ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब लोधिया को समन दिया गया और ईडी ने पूछताछ की है. इससे पहले, विदेशी कारोबार के बारे में पता लगाने के लिये पिछले साल दो बार ईडी लोधिया से पूछताछ कर चुका है. काला धन मामले में ताजा घटनाक्रम के बाद ईडी ने एक बार फिर उससे पूछताछ का निर्णय किया है और अपने समक्ष उपस्थित होने का समन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




