शेयर बाजार में तेजी पर लगाम, सेंसेक्स 68 अंक टूटकर 28000 के नीचे

मुंबई :शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी आज थम गयी. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढाए जाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 68 अंक नीचे 27,940.64 अंक पर बंद हुआ. मुद्रास्फीति में नरमी और औद्योगिक उत्पादन में मामूली सुधार के आंकडे आने से तीस […]
मुंबई :शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी आज थम गयी. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढाए जाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 68 अंक नीचे 27,940.64 अंक पर बंद हुआ. मुद्रास्फीति में नरमी और औद्योगिक उत्पादन में मामूली सुधार के आंकडे आने से तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 28,098.74 अंक पर मजबूत खुला.हालांकि, मुनाफा वसूली से यह दिन के निचले स्तर 27,822.70 अंक तक आ गया था. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.45 अंक नीचे 8,357.85 अंक पर बंद हुआ.
कारोबार के दौरान यह 8,408 और 8,320.35 अंक के दायरे में घूमता रहा. कल शाम जारी आंकडों के मुताबिक, देश का औद्योगिक उत्पादन सितंबर में 2.5 प्रतिशत बढा, जबकि खुदरा मुद्रास्फीति अक्तूबर में घटकर 5.52 प्रतिशत पर आ गयी जो सितंबर में 6.46 प्रतिशत पर थी. ब्रोकरों ने कहा कि सरकार द्वारा अतिरिक्त 13,000 करोड रुपये राजस्व जुटाने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क में डेढ रुपये प्रति लीटर की वृद्धि किए जाने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई. बीपीसीएल, एचपीसीएल और इंडियन आयल जैसी सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर 6.11 प्रतिशत तक टूट गए.
इस कारोबारी सप्ताह में आज चौथे दिन भी बाजार जोरदार बढत के साथ खुला. बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स 48 अंक उपर चढ गया. जबकि निफ्टी में 12 अंक की बढत आयी. सेंसेक्स और निफटी में 0.2 प्रतिशत की मजबूती आज शुरुआती दौर में ही दिखा. हालांकि सुबह दस बजे तक सेंसेक्स में गिरावट आ गयी और यह 73 अंक गिर कर 28 हजार से नीचे पहुंच गया. जबकि निफ्टी में 31 अंक की गिरावट आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




