ePaper

मुनाफावसूली से लुढके शेयर बाजार

Updated at : 10 Nov 2014 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
मुनाफावसूली से लुढके शेयर बाजार

मुंबई : नरेंद्र मोदी कैबिनेट के रविवार के विस्तार और कॉरपोरेट इंडिया द्वारा उसका जोरदार स्वागत करने के बाद सोमवार को पहले दिन बाजार खुलने पर उसका पॉजिटिव असर दिखा. शुरुआत में सेंसेक्स व निफ्टी में बढत आयी. हालांकि बाद में उसमें फिर थोडा दबाव आते दिखा और गिरावट शुरू हो गयी. पिछले सप्ताह की […]

विज्ञापन
मुंबई : नरेंद्र मोदी कैबिनेट के रविवार के विस्तार और कॉरपोरेट इंडिया द्वारा उसका जोरदार स्वागत करने के बाद सोमवार को पहले दिन बाजार खुलने पर उसका पॉजिटिव असर दिखा. शुरुआत में सेंसेक्स व निफ्टी में बढत आयी. हालांकि बाद में उसमें फिर थोडा दबाव आते दिखा और गिरावट शुरू हो गयी.
पिछले सप्ताह की रिकार्ड उंचाई के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली. इस कारण दिन के साढे ग्यारह बजे तक सेंसेक्स 87 अंक व निफ्टी 30 अंक लुढक गया.
दिन के सवा दस बजे के बाद सेंसेक्स में 29.89 अंक की गिरावट आ गयी. वहीं निफ्टी 5.95 अंक की गिरावट आयी. आज के शुरुआती कारोबारी सत्र में सन फार्मा, आइटीसी, बैंक ऑफ बडौदा, भेल व कोल इंडिया टॉप गेनर बन कर उभरे.
वहीं, जिंदल स्टील, ओएनजीसी, एल एंड टी, हिंडालको, टाटा मोटर टॉप लूजर बन कर उभरे हैं. बाजार में शुरुआत एक घंटे में आयी गिरावट के बावजूद स्मॉल कैप और मिड कैप में बढत कायम थी. विेषकों का कहना है कि बाजार में मौजूदा गिरावट फौरी है और कुल मिला कर बाजार का माहौल पॉजिटिव है. सरकार के सुधारवादी कदमों और एफआइआइ से आने वाले दिनों में बाजार में तेजी देखने को मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola