ePaper

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, 519 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Updated at : 31 Oct 2014 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल,  519 अंक चढ़ा सेंसेक्स

मुंबईः अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छे कारोबार के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त जारी है. शुरुआती कारोबार के दौरान ही निफ्टी जहां 8300 के पार जाने में कामयाब हुआ तो दूसरी तरफ सेंसेक्स भी 519.50 अंक की बढ़त के साथ 27,865.83 पर पहुंच गया था. दोपहर तक सेंसेक्स में जबरदस्त तेजी देखी और सूचकांक […]

विज्ञापन

मुंबईः अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छे कारोबार के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त जारी है. शुरुआती कारोबार के दौरान ही निफ्टी जहां 8300 के पार जाने में कामयाब हुआ तो दूसरी तरफ सेंसेक्स भी 519.50 अंक की बढ़त के साथ 27,865.83 पर पहुंच गया था. दोपहर तक सेंसेक्स में जबरदस्त तेजी देखी और सूचकांक 519 अंक तक चढ़ गया. कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर में जोश देखी जा रही है.

इस बढ़त के साथ ही सेसेक्स और निफ्टी नयी उचाइयों को छुने में सफल हो रहे हैं. ज्यादा खरीदारी होने वाले शेयर पर नजर डालें तो आईटी, ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स शेयर सबसे ज्यादा पसंद किये जा रहे हैं. दूसरी तरफ कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑटो शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं.बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सरकार की ओर से आर्थिक सुधार की कई पहलों घोषणा और प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में तेजी आई.

सेसेक्स और निफ्टी में कल से ही तेजी जारी है. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 519.50 अंक की बढ़त के साथ 27,865.83 अंक पर बंद हुआ. चार दिनों में सेंसेक्स 1,100 अंक मजबूत हो चुका है. सरकार द्वारा निर्माण क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के नियमों को उदार किए जाने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को रिकार्ड निचले स्तर पर बनाये रखने की योजना से यहां बाजार धारणा को बल मिल.
सेंसेक्स जहां कारोबार के दौरान के रिकार्ड स्तर तथा बंद रिकार्ड स्तर दोंनों को पार कर गया, जो उसने आठ सितंबर को हासिल किया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने दिन में कारोबार के रिकार्ड स्तर 8,181.55 अंक को छुआ और अंत में यह 8,169.20 अंक पर बंद हुआ. यह निफ्टी के 8,173.90 अंक के रिकार्ड बंद स्तर से कुछ ही कम है. जिन प्रमुख कंपनियों ने सेंसेक्स की बढत में योगदान दिया उनमें रिलायंस इंडस्टरीज, इन्फोसिस, एलएंडटी, मारति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को, एचडीएफसी, गेल, डॉ रेड्डीज लैब, आईटीसी, एनटीपीसी व टीसीएस शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola