शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मजबूत

मुंबई : एशियाई बाजार में मिले-जुले रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से ब्लू-चिप कंपनियों के शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 48 अंक मजबूत हो गया. इसके अलावा कारोबारियों द्वारा माह के अंत में डेरिवेटिव सौदों के निपटान से भी शेयर बाजार […]
मुंबई : एशियाई बाजार में मिले-जुले रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से ब्लू-चिप कंपनियों के शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 48 अंक मजबूत हो गया.
इसके अलावा कारोबारियों द्वारा माह के अंत में डेरिवेटिव सौदों के निपटान से भी शेयर बाजार में तेजी दिखी. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 आज के शुरुआती कारोबार में 48.27 अंक अथवा 0.17 फीसद बढकर 27,146.44 अंक पर पहुंच गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 12.10 अंक अथवा 0.14 फीसद बढकर 8,102.55 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि निर्माण क्षेत्र में एफडीआई नियमों को आसान बनाए जाने के सरकार के निर्णय और एशियाई बाजार में मिले-जुले रुख के बीच चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से सूचकांक में तेजी आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




