फेसबुक के संस्थापक जुकबर्ग इसी महीने आएंगे भारत

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इसी महीने भारत आ रहे हैं. जुकरबर्ग यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे. वे इंटरनेट डाट आर्ग के पहले शिखर सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं जो कि 9-10 अक्तूबर को यहां होगा. इस युवा अरबपति की यहां कई अन्य प्रमुख मंत्रियों के साथ बैठक की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इसी महीने भारत आ रहे हैं. जुकरबर्ग यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे.

वे इंटरनेट डाट आर्ग के पहले शिखर सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं जो कि 9-10 अक्तूबर को यहां होगा. इस युवा अरबपति की यहां कई अन्य प्रमुख मंत्रियों के साथ बैठक की भी संभावना है.
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और कुछ दिन पहले ही उसकी सीईओ शेरिल सेंडबर्ग यहां आई थीं.
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिकी कंपनियों में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस व माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नाडेला भारत आए हैं. इस लिहाज से जुकरबर्ग तीसरे प्रमुख कंपनी अधिकारी हैं जो भारत आ रहे हैं.
इंटरनेट डाट आर्ग दुनिया भर में लोगों के लिए इंटरनेट की वहनीय पहुंच सुनिश्चित करने के लिए काम करता है.
जुकरबर्ग प्रधानमंत्री मोदी के साथ इंटरनेट डाट आर्ग पर फेसबुक व भारत सरकार के संभावित गठजोड के बारे में बात करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola