सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 4, गैलेक्सी नोट एज पेश किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2014 10:06 PM
बर्लिन: कोरिया की कंपनी सैमसंग ने आज अपने फैबलेट का नया संस्करण नोट 4 और गैलेक्सी नोट एज पेश किया है. कंपनी अपनी इन पेशकश के जरिये वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में एप्पल जैसी कंपनियों से प्रतिद्वंद्विता के बीच अग्रणी स्थिति को बचाने का प्रयास करेगी. आईएफए ट्रेड शो में पेश किए गए नोट 4 में […]
बर्लिन: कोरिया की कंपनी सैमसंग ने आज अपने फैबलेट का नया संस्करण नोट 4 और गैलेक्सी नोट एज पेश किया है. कंपनी अपनी इन पेशकश के जरिये वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में एप्पल जैसी कंपनियों से प्रतिद्वंद्विता के बीच अग्रणी स्थिति को बचाने का प्रयास करेगी.
आईएफए ट्रेड शो में पेश किए गए नोट 4 में 5.7 इंच का क्वाड हाई डेफिनिशन सुपर एमोल्ड स्क्रीन, 2.7 जीएचजेड का क्वाडकोर प्रोसेसर, 16 एमपी का रियर व 3.7 एमपी का फ्रंट कैमरा लगा है. नोट एज में कुछ छोटी 5.6 इंच की सुपर एमोल्ड स्क्रीन है. गैलेक्सी नोट 4 वैश्विक बाजारों में अक्तूबर से उपलब्ध होगा. वहीं नोट एज कुछ चुनिंदा बाजारों में सैमसंग के खुदरा चैनलों, ई-कामर्स व कैरियर्स के जरिये इस साल बाद में उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










